विकास के 19 प्रस्ताव: सब्जी मंडी के पास बनेगी चौपाटी, ताजपुर मोहल्ले में आवास बनाने के लिए देंगे पट्टे

वसीम कुरैशी रिपोर्टर

रायसेन।शनिवार को नपा कार्यालय के सभागार में नपा परिषद की बैठक हुई। इसमें शहर के विकास वाले 19 प्रस्तावों को सभी की सहमति से पारित कर दिया गया। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास बनी नई सब्जी मंडी के पास चौपाटी बनाने का निर्णय लिया गया है,।ताकि शहर के छोटे व्यवसायियों को रोजगार के साधन उपलब्ध हो सकें। चौपाटी वाले स्थान पर आने वाले लोगों को आकर्षित करने के लिए रानी अवंती बाई लोधी पार्क का निर्माण भी कराया जाएगा। इसके अलावा ताजपुर महल के पास 10 एकड़ जमीन पर पीएम आवास के पात्र लोगों को पट्टे दिलवाने वाले प्रस्ताव पर भी मुहर लगाई गई। बैठक में 7 करोड 30 लाख 81 हजार राशि के सड़क, नाली और रिन्युवल कोट निर्माण वाले प्रस्ताव पारित हुए हैं।
नपा परिषद की बैठक नपा अध्यक्ष सविता जमना सेन की अध्यक्षता में हुई। सबसे पहले सीएमओ ईशांक धाकड़ ने एजेंडे में शामिल सभी प्रस्तावों को पढ़कर सुनाया। इसके बाद एक-एक प्रस्ताव पर पार्षदों की राय ली गई। पार्षदों की स्वीकृति के बाद प्रस्ताव पारित करवा दिया गया। बैठक में ये पार्षद रहे मौजूद परिषद की बैठक में विधायक प्रतिनिधि जमना सेन, सांसद प्रतिनिधि दीपेंद्र सिंह राजावत, पार्षद राजकुमारी मनोज शाक्या, असरीन बी, रवि यादव, दीपक थौराट, किरण राजकिशोर सोनी, शमीम बी, वीरेंद्र कैलाश ठाकुर, योगिता परमार, प्रीति सोनी, नेहा चावला, देवेंद्र यादव, यशवंती बघेल, आरिफ भाई , अजीजा बी एवं गोवर्धन सिंह मौजूद रहे।
नपा उपाध्यक्ष के वार्ड 12 में होंगे सबसे ज्यादा विकास कार्य …..
नपा परिषद की उपाध्यक्ष मीना दीपेंद्र कुशवाह के वार्ड 12 में सबसे ज्यादा विकास कार्यों को स्वीकृति मिली है। इसमें नीरज श्रीवास्तव के मकान से राधा प्रेस तक आरसीसी नाला, यशवंत नगर में सुमन गुप्ता के मकान से ज्योति नामदेव के मकान तक आरसीसी नाला, कालूराम भाट के मकान से शगुन मैरिज गार्डन तक सीसी रिन्युवल कोट और श्रीजी कॉलोनी के गेट तक सीसी रोड निर्माण को मंजूरी दी गई है। इसके अलावा इस वार्ड में रहने वाले महेश सोनी के मकान से लल्ला बाबू के मकान तक आगे कम्प्यूटर सेंटर तक सीसी रिन्युवल कोट निर्माण कार्य को मंजूरी दी गई है। अब राम छज्जा तक आसानी से पहुंच सकेंगे पर्यटक शहर के वार्ड 18 में किले की पहाड़ी से लगे श्रीराम छज्जा तक पहुंचने के लिए अब पर्यटकों की राह आसान होने वाली है। इस स्थान तक पहुंचने के लिए नपा परिषद द्वारा सीसी रोड का निर्माण कराया जाएगा। राम छज्जा वाले रोड पर नपा का ट्रेंचिंग ग्राउंड भी है, लेकिन खराब सड़क के कारण कचरा वाहनों को वहां तक पहुंचने में दिक्कत होती है। इस सड़क की मंजूरी नपा परिषद की बैठक में दी गई है।

वार्ड 13 में पीएम आवास बनाने दिलाएंगे पट्टे की जमीन ….
शहर के वार्ड 13 में प्रधानमंत्री आवास योजना एएचपी के तहत शासन से 10 एकड़ जमीन नपा को मिली थी। इस जमीन पर गरीबों को आवास बनाकर दिए जाने थे।लेकिन यह योजना अधर में लटक गई, जबकि जमीन अभी भी नपा के पास ही है। नपा परिषद अब यहां की जमीन पर पीएम आवास के पात्र लोगों को पट्टे दिलवाने का प्रयास कर रही है। यहां पर पट्टे प्रदान करने वाले प्रस्ताव को नपा परिषद ने पारित करवा दिया है।जो अब प्रशासन के पास भेजा जाएगा। यहां से मंजूरी मिलती है तो इस स्थान पर योजना के पात्र गरीबों को पट्टे मिलने का रास्ता साफ हो जाएगा।

नसीम खान संपादक

  • editornaseem

    Related Posts

    समय से पूर्व जनगणना कार्य पूर्ण होने पर कर्मचारियों का सम्मान।एसडीएम ने प्रमाण पत्र व पुष्पमालाओं से किया सम्मानित, कर्मचारियों की मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना

    नसीमखान सांचीसांची,,, एक मई से प्रारंभ हुए मकान जनगणना कार्य को 30 मई तक पूर्ण किया जाना था, लेकिन जनगणना कार्य में जुटे कर्मचारियों ने भीषण गर्मी और तेज लू…

    स्टेशन से स्तूप मार्ग तक फैला अतिक्रमण, पर्यटकों की राह में बढ़ी परेशानी।पुरातत्व विभाग ने प्रशासन को लिखा पत्र, सीएमओ बोले- तीन दिन में नहीं हटाया अतिक्रमण तो होगी कार्रवाई।

    नसीमखान सांचीसांची,,, विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी सांची में स्टेशन से स्तूप मार्ग तक फैला अतिक्रमण अब गंभीर समस्या का रूप लेता जा रहा है। ऐतिहासिक महत्व वाले इस मार्ग पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    समय से पूर्व जनगणना कार्य पूर्ण होने पर कर्मचारियों का सम्मान।एसडीएम ने प्रमाण पत्र व पुष्पमालाओं से किया सम्मानित, कर्मचारियों की मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना

    समय से पूर्व जनगणना कार्य पूर्ण होने पर कर्मचारियों का सम्मान।एसडीएम ने प्रमाण पत्र व पुष्पमालाओं से किया सम्मानित, कर्मचारियों की मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना

    स्टेशन से स्तूप मार्ग तक फैला अतिक्रमण, पर्यटकों की राह में बढ़ी परेशानी।पुरातत्व विभाग ने प्रशासन को लिखा पत्र, सीएमओ बोले- तीन दिन में नहीं हटाया अतिक्रमण तो होगी कार्रवाई।

    स्टेशन से स्तूप मार्ग तक फैला अतिक्रमण, पर्यटकों की राह में बढ़ी परेशानी।पुरातत्व विभाग ने प्रशासन को लिखा पत्र, सीएमओ बोले- तीन दिन में नहीं हटाया अतिक्रमण तो होगी कार्रवाई।

    पांच दिन में जनगणना कार्य पूर्ण करने वाले प्रगणकों का सम्मान

    पांच दिन में जनगणना कार्य पूर्ण करने वाले प्रगणकों का सम्मान

    तेज गर्मी में भी जारी मकान जनगणना, एसडीएम ने किया निरीक्षण।1 मई से शुरू हुआ कार्य 30 मई तक चलेगा, नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में टीमें सक्रिय

    तेज गर्मी में भी जारी मकान जनगणना, एसडीएम ने किया निरीक्षण।1 मई से शुरू हुआ कार्य 30 मई तक चलेगा, नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में टीमें सक्रिय

    पश्चिम बंगाल आसाम मे भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत नगर में दौडी खुशी

    पश्चिम बंगाल आसाम मे भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत नगर में दौडी खुशी

    सार्वजनिक स्थल बने आवारा पशुओं का ठिकाना, जिम्मेदार बेखबर।सांची में सड़कों और बाजारों में बढ़ता जमावड़ा, हादसों और भय का खतरा गहराया

    सार्वजनिक स्थल बने आवारा पशुओं का ठिकाना, जिम्मेदार बेखबर।सांची में सड़कों और बाजारों में बढ़ता जमावड़ा, हादसों और भय का खतरा गहराया