नसीम खान संपादक
रायसेन,,मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत जिले के 32 तीर्थ यात्री को 16 जुलाई को वायुयान (राजाभोज एयरपोर्ट भोपाल) से प्रयागराज (उत्तरप्रदेश) के लिए प्रस्थान करेंगे। रायसेन में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्री राजेंद्र बघेल द्वारा इन तीर्थ यात्रियों का फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही तीर्थ यात्रियों से संवाद किया तथा उन्हें यात्रा के लिए शुभकामनाएं भी दीं। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू भदौरिया, सामाजिक न्याय विभाग के प्रशासनिक अधिकारी श्री बृजेन्द्र शर्मा सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।






