नेशनल हाइवे 12 पर जख्मी होने वाले गोवंश के उपचार के लिए नहीं आती पशु एंबुलेंस, लगातार हो रहीं सड़क दुर्घटनाएं,दम तोड़ रहे गोवंश

वसीम कुरैशी रिपोर्टर
रायसेन।नेशनल हाईवे बारह जयपुर जबलपुर पर गौवंश आएदिन सड़क दुघर्टनाओं के शिकार हो रहे हैं।इस मामले को लेकर गोसेवकों की चेतावनी कोई उचित व्यवस्था नहीं की गई तो होगा आंदोलन।जिले से गुजरे नेशनल हाईवे 12 जयपुर जबलपुर पर बाड़ी से लेकर गौहरगंज ओबेदुल्लागंज मंडीदीप तक प्रतिदिन 8 से 10 गोवंश एक्सीडेंट का शिकार हो रहे हैं। इस तरह की घटनाओं के बाद गोवंश को मरने के लिए छोड़ दिया जाता है। गोसेवकों का कहना है कि पशु एंबुलेंस 1962 नंबर लगता नहीं है और लगता है तो एंबुलेंस नहीं आती। ऐसे में गोवंश को उचित समय पर उपचार नहीं मिल पाता। मंगलवार को नागिन मोड़ पीपलवाली से लेकर ओबेदुल्लागंज सहित दो स्थानों पर दुर्घटना में गोवंश जख्मी हुए।लेकिन समय पर मदद नहीं पहुंची। गोसेवकों का कहना है कि व्यवस्था नहीं सुधरी तो वे आंदोलन करेंगे।

गोसेवक रुद्रप्रताप सिंह के मुताबिक गौहरगंज थाना क्षेत्र के चौराहे पर गौवंश सड़क एक्सीडेंट के शिकार हो गए थे। यहां रात में कोई वाहन गोवंश को टक्कर मार गया। गोसेवकों के प्रयास के बाद भी सुबह तक यहां मदद नहीं पहुंची। गोसेवकों की मानें तो यहां पशु चिकित्सा विभाग के डॉक्टर नहीं आते और कर्मचारियों पर उपकरण नहीं है। ऐसे में यहां भी गोवंश की देख रेख नहीं हो पाती।
गोसेवक के मुताबिक पशु अस्पताल से मदद मांगने पर गोवंश को पशु अस्पताल लाने की बात कही जाती है, लेकिन पशु अस्पताल लाने के लिए साधन चाहिए होता है। ऐसे में नगर पालिका नगर परिषद के वाहनों को किसी तरह दुर्घटना वाली जगहों पर लाना होता है।

पूर्व में एक पशु विभाग की एंबुलेंस उपलब्ध कराई गई थी, उसका भी कहीं अता पता नहीं है। इसके अलावा नगर परिषद ने भी ऐसी कोई ट्रॉली या वाहन नहीं बनवाया है, जिसमें जख्मी गोवंश को आसानी से रखवाया जा सके। हाइवे पर आए दिन गोवंशों के साथ हादसे हो रहे है।लेकिन इसके बाद भी प्रशासन व पशु चिकित्सा विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे है। इसे लेकर गोसेवकों में भारी नाराजगी है।

नसीम खान संपादक

  • editornaseem

    Related Posts

    स्टेशन से स्तूप मार्ग तक फैला अतिक्रमण, पर्यटकों की राह में बढ़ी परेशानी।पुरातत्व विभाग ने प्रशासन को लिखा पत्र, सीएमओ बोले- तीन दिन में नहीं हटाया अतिक्रमण तो होगी कार्रवाई।

    नसीमखान सांचीसांची,,, विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी सांची में स्टेशन से स्तूप मार्ग तक फैला अतिक्रमण अब गंभीर समस्या का रूप लेता जा रहा है। ऐतिहासिक महत्व वाले इस मार्ग पर…

    पांच दिन में जनगणना कार्य पूर्ण करने वाले प्रगणकों का सम्मान

    नसीमखान सांची सांदीपनि स्कूल में पुष्पमालाओं से हुआ अभिनंदन, मेहनत और समर्पण की सराहना।सांची,,, नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों मकान जनगणना कार्य तेज गति से संचालित हो रहा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्टेशन से स्तूप मार्ग तक फैला अतिक्रमण, पर्यटकों की राह में बढ़ी परेशानी।पुरातत्व विभाग ने प्रशासन को लिखा पत्र, सीएमओ बोले- तीन दिन में नहीं हटाया अतिक्रमण तो होगी कार्रवाई।

    स्टेशन से स्तूप मार्ग तक फैला अतिक्रमण, पर्यटकों की राह में बढ़ी परेशानी।पुरातत्व विभाग ने प्रशासन को लिखा पत्र, सीएमओ बोले- तीन दिन में नहीं हटाया अतिक्रमण तो होगी कार्रवाई।

    पांच दिन में जनगणना कार्य पूर्ण करने वाले प्रगणकों का सम्मान

    पांच दिन में जनगणना कार्य पूर्ण करने वाले प्रगणकों का सम्मान

    तेज गर्मी में भी जारी मकान जनगणना, एसडीएम ने किया निरीक्षण।1 मई से शुरू हुआ कार्य 30 मई तक चलेगा, नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में टीमें सक्रिय

    तेज गर्मी में भी जारी मकान जनगणना, एसडीएम ने किया निरीक्षण।1 मई से शुरू हुआ कार्य 30 मई तक चलेगा, नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में टीमें सक्रिय

    पश्चिम बंगाल आसाम मे भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत नगर में दौडी खुशी

    पश्चिम बंगाल आसाम मे भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत नगर में दौडी खुशी

    सार्वजनिक स्थल बने आवारा पशुओं का ठिकाना, जिम्मेदार बेखबर।सांची में सड़कों और बाजारों में बढ़ता जमावड़ा, हादसों और भय का खतरा गहराया

    सार्वजनिक स्थल बने आवारा पशुओं का ठिकाना, जिम्मेदार बेखबर।सांची में सड़कों और बाजारों में बढ़ता जमावड़ा, हादसों और भय का खतरा गहराया

    जनगणना-2027 के अंतर्गत हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन (HLO) में रायसेन जिला प्रदेश में अग्रणी

    जनगणना-2027 के अंतर्गत हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन (HLO) में रायसेन जिला प्रदेश में अग्रणी