विधानसभा निर्वाचन के संबंध में सेक्टर अधिकारियों तथा पुलिस सेक्टर अधिकारियों का संयुक्त प्रशिक्षण आयोजित

वसीम कुरैशी रिपोर्टर

नसीम खान संपादक

रायसेन,
आगामी विधानसभा निर्वाचन-2023 के संबंध में स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय रायसेन के ऑडिटोरियम में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अरविंद दुबे की अध्यक्षता में जिले की चारों विधानसभाओं के सेक्टर आफिसरों एवं पुलिस सेक्टर अधिकारियों का संयुक्त प्रशिक्षण दो पालियों में आयोजित किया गया। प्रथम पाली में विधानसभा क्षेत्र क्र. 140-उदयपुरा एवं 143-सिलवानी का प्रशिक्षण अपरान्ह 02 बजे से 04 बजे तक आयोजित किया गया, जिसमें 87 प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे तथा द्वितीय पाली में विधानसभा क्षेत्र क्र. 141-भोजपुर एवं 142-सांची का प्रशिक्षण शाम 04 बजे से 06 बजे तक आयोजित किया गया, जिसमें 96 प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे। इस प्रकार कुल 183 प्रशिक्षणार्थी ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।
जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अरविंद दुबे ने प्रशिक्षणार्थियों से कहा कि वह पूरी गंभीरता और लगन से प्रशिक्षण प्राप्त करें। साथ ही निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किए जा रहे दिशा-निर्देशों का भी भलीं-भांति अध्ययन करें, जिससे कि कार्य संपादन के दौरान किसी भी प्रकार की कठिनाई या परेशानी ना हो। प्रशिक्षण के दौरान आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के संदर्भ में सेक्टर आफिसरों एवं पुलिस सेक्टर अधिकारियों के दायित्वों के निर्वहन के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई, जिसमें मुख्य रूप से मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर वहां की मूलभूत व्यवस्थाओं जैसे भवन की स्थिति, रेम्प, पानी, बिजली, हेल्प डेस्क, महिला/पुरूष शौचालय, मोबाईल इंटरनेट (नेटवर्क कनेक्टिीविटी) की उपलब्धता के निर्देश दिये गये।
साथ ही आपस में समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम जुडवाने हेतु जागरूक करने एवं निर्वाचन के दौरान होने वाले मतदान में भागीदारी कर अधिक से अधिक मतदाताओं को अपने मत का उपयोग करने हेतु प्रेरित किया गया। प्रशिक्षण में पुलिस अधीक्षक श्री विकास शहवाल, अपर कलेक्टर श्री अभिषेक दुबे, उप जिला निर्वाचन अधिकारी (भारत निर्वाचन) अमृता गर्ग, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विधानसभा क्षेत्र क्र. 140 उदयपुरा, 141 भोजपुर, 142 सांची, 143 सिलवानी एवं मास्टर ट्रेनर भी उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    नसीम खानसांची,,,सांची से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांदीपनि विद्यालय के समीप बनाए गए अवैज्ञानिक गतिअवरोधक अब स्थानीय नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। छात्रों की…

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार