देवेन्द्र तिवारी की रिपोर्ट
रायसेन,
शासकीय योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने के लिए रायसेन जिले की सभी विधानसभाओं में विकास रथ चलाए जा रहे है। जिनके माध्यम से शासन की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करते हुए नागरिकों को योजनाओं की जानकारी देते हुए लाभ लेने के लिए जागरूक किया जा रहा है। विकास रथ में लगी एलईडी के माध्यम से नागरिकों को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ, किसान कल्याण के चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए का लाभ लेने के लिए जागरूक किया जा रहा है। विकास रथ के माध्यम से 09 तथा 10 सितम्बर को सांची तथा उदयपुरा विधानसभा क्षेत्रों में शासकीय योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया।
नसीम खान संपादक






