प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत से बनेगी सरकार ।
मुख्यमंत्री होंगे शिवराज।। नरेंद्र सिंह तोमर केंद्रीय मंत्री

नसीम खान संपादक
सांची,,, आज केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने सांची बसस्टेंड पर एक चुनावी सभा को संबोधित किया इस अवसर पर क्षेत्र भर से बडी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया । इस अवसर पर उन्होंने भाजपा को जिताने संकल्प दिलाया ।
जानकारी के अनुसार आज नगर के बसस्टेंड परिसर में सांची विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी डॉ प्रभूराम चौधरी के पक्ष में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने एक चुनावी सभा को संबोधित किया इस अवसर पर क्षेत्र भर से भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी डॉ प्रभूराम चौधरी जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत सिंह मीणा दातार सिंह मीणा सहित पार्टी के पदाधिकारियों नेता कार्यकर्ता उपस्थित थे मंच पर पहुंचते ही डा चौधरी के समर्थन में नारे बाजी हुई इस अवसर पर अनेक नेताओं ने सभा को संबोधित किया इसके उपरांत श्री तोमर ने सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार में स्वयं राजीव गांधी कहते थे हम यहां से सौ रुपए भेजते हैं जमीन पर पहुंचते हैं पंद्रह रुपए तो आप आसानी से अंदाजा लगा सकते हैं कि कितना भृष्टाचार होता है जबकि हमारी सरकार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास कर रही है तथा वह किसानों के खाते में छः हजार रुपए भेजते हैं तो पूरे छह हजार रुपए किसानों के खाते में पहुंचते हैं उन्होंने कहा कि भाजपा पुर्ण बहुमत से सरकार बना रही है प्रदेश भर में भाजपा की लहर चल रही है साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री पद की दौड़ में अनेक नामों पर विराम लगाते हुए कहा कि प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में ही सरकार बनेगी इस अवसर पर श्री तोमर ने कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया कि हम ईमानदारी के साथ गांव गांव घर घर जाकर सरकार की योजनाओं को पहुंचाकर तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान करने तथा भाजपा प्रत्याशी डॉ प्रभूराम चौधरी को भारी बहुमत से जिताने के लिए काम करेंगे उन्होंने डॉ चौधरी द्वारा किये गये विकास पर भी प्रकाश डाला । तथा आम जनता से अपील की कि डॉ चौधरी को भारी बहुमत से विजई बनाए ।

  • editornaseem

    Related Posts

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,प्रथम फाउंडेशन द्वारा संचालित “स्कूल रेडीनेस मेला – कमाल की तैयारी 2026” अभियान के अंतर्गत 5 से 6 वर्ष आयु वर्ग के उन बच्चों की विद्यालय पूर्व तैयारी…

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    नसीमखान सांची विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सांची में जलनिकासी, सड़कों, स्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों ने जताई चिंतासांची…विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं पर्यटन नगरी सांची में मानसून…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा