काछीकानाखेडा राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक आटो की आमने-सामने की भिड़ंत में दो की मौत एक गंभीर

नसीम खान संपादक
सांची,,, आज सुबह नौ बजे काछी कानाखेडा गांव के पास एक ट्रक एवं एक आटो की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई यह आमने-सामने की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आटो में सवार तीन लोगों में से दो की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि एक को गंभीर हालत में विदिशा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रिफर किया गया जहां उसे वेंटीलेटर पर रखा गया है । जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक RJ 46GA3773 भोपाल से विदिशा की ओर तेज़ रफ़्तार से जा रहा था तथा आटो में तीन लोग किसी कंपनी के प्रचार का सामान लेकर जा रहे थे कि तेज रफ्तार ट्रक ने आटो में टक्कर मार दी टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आटो सवार दो लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि एक को गंभीर अवस्था में विदिशा मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया जहां वह वेंटीलेटर पर रखा गया है जो जिंदगी और मौत की जद्दोजहद कर रहा है बताया जाता है आटो सवार तीन लोगों में चुन्नी लाल मालवीय निवासी विदिशा नावेद निवासी अलीगढ़ की मौत हो गई जबकि आलम निवासी अलीगढ़ उप्र गंभीर हालत में विदिशा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जिंदगी और मौत की लड़ाई लड रहा है जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची एवं मृतकों के शवों को सांची अस्पताल पहुंचाया गया तथा तीसरे को गंभीर हालत में विदिशा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया जहां उपचार चल रहा है । पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है तथा ट्रक को जब्त कर लिया है । परन्तु इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों से आये दिन दुर्घटना हो रही है परन्तु इस तेज रफ्तार वाहनों की दौड़ पर न तो प्रशासन न ही शासन लगाम लगाने की हिम्मत जुटा पा रहा है।

  • editornaseem

    Related Posts

    सिद्धेश्वरी माता मंदिर में धूमधाम से मनाया गया राम जन्मोत्सव।

    नसीमखान सांची राम जीवन से समरसता और संगठन निर्माण का संदेश, आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसमूह।सांची,,, नगर के सिद्धेश्वरी माता मंदिर में आज राम जन्मोत्सव का पर्व श्रद्धा और…

    धर्ममय हुई सांची नगरी, नवरात्रि में मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड।सुबह से जलाभिषेक व पूजा-अर्चना का सिलसिला, प्रमुख मंदिरों में दिखा आस्था का उत्साह।

    नसीमखान सांचीसांची,,,चैत्र नवरात्रि के शुभारंभ के साथ ही ऐतिहासिक नगरी सांची पूरी तरह धर्ममय हो गई है। नगर के प्रमुख मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सिद्धेश्वरी माता मंदिर में धूमधाम से मनाया गया राम जन्मोत्सव।

    सिद्धेश्वरी माता मंदिर में धूमधाम से मनाया गया राम जन्मोत्सव।

    धर्ममय हुई सांची नगरी, नवरात्रि में मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड।सुबह से जलाभिषेक व पूजा-अर्चना का सिलसिला, प्रमुख मंदिरों में दिखा आस्था का उत्साह।

    धर्ममय हुई सांची नगरी, नवरात्रि में मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड।सुबह से जलाभिषेक व पूजा-अर्चना का सिलसिला, प्रमुख मंदिरों में दिखा आस्था का उत्साह।

    विशाल चुनरी यात्रा ग्राम बेल्दी में निकाली गई।

    विशाल चुनरी यात्रा ग्राम बेल्दी में निकाली गई।

    हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मना ईद-उल-फितर का पर्व।नमाज के बाद देश में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबादसांची,

    हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मना ईद-उल-फितर का पर्व।नमाज के बाद देश में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबादसांची,

    धर्ममय हुई ऐतिहासिक नगरी सांची, मंदिरों में गूंजे भजन तो मस्जिद में अदा हुई अलविदा जुमे की नमाज।नौदुर्गा की शुरुआत से बढ़ी धार्मिक गतिविधियां, ईद की तैयारियों में भी दिखा उत्साह।

    धर्ममय हुई ऐतिहासिक नगरी सांची, मंदिरों में गूंजे भजन तो मस्जिद में अदा हुई अलविदा जुमे की नमाज।नौदुर्गा की शुरुआत से बढ़ी धार्मिक गतिविधियां, ईद की तैयारियों में भी दिखा उत्साह।

    सांची में हरित अभियान को रफ्तार, अगले वर्ष 6000 पौधों के रोपण का लक्ष्य।

    सांची में हरित अभियान को रफ्तार, अगले वर्ष 6000 पौधों के रोपण का लक्ष्य।