नसीम खान संपादक
सांची,,, आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आज सांची पुलिस एवं एस एस बी पुलिस बल ने नगर में फ्लैग मार्च किया ।
जानकारी के अनुसार आगामी विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने तथा चुनाव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आज सांची पुलिस एवं एस एस बी बल ने नगर भर की सड़कों पर फ्लेग मार्च किया इस फ्लेग मार्च का नेतृत्व थाना प्रभारी मानसिंह एवं राजू यादव ने किया । बड़ी संख्या में पुलिस बल फ्लेग मार्च करते दिखाई दिए । फ्लेग मार्च का उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनाव में शांति पूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराया जाना है जिससे शांति पूर्ण तरीके से चुनाव सम्पन्न कराये जा सके।






