कलेक्टर श्री दुबे ने ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर मतदाता पर्ची वितरण कार्य का लिया जायजा
कलेक्टर श्री दुबे ने मतदाताओं को प्रदान की मतदाता पर्ची

नसीम खान संपादक

बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं को वितरित कर रहे क्यूआर कोड वाली मतदाता पर्ची

रायसेन,
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार रायसेन जिले में सभी विधानसभा क्षेत्रों में बीएलओ द्वारा घर-घर पहुँचकर मतदाताओं को मतदाता पर्ची (वोटर स्लिप) का वितरण किया जा रहा है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अरविंद दुबे ने ग्राम कोढ़ी, खनपुरा तथा पग्नेश्वर पहुंचकर बीएलओ द्वारा घर-घर वितरित की जा रही मतदाता पर्ची के कार्य का निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री दुबे ने स्वयं भी मतदाताओं को वोटर स्लिप प्रदान की। साथ ही आगामी 17 नवम्बर को अनिवार्य रूप से अपने मतदान केन्द्र जाकर वोट डालने के लिए कहा।
मतदाताओं को पहली बार क्यूआर कोड वाली मतदाता पर्ची का वितरण किया जा रहा है। क्यूआर कोड वाली मतदाता पर्ची के माध्यम से मतदाता अपने मतदान केन्द्र का क्रमांक, राज्य और जिले का हेल्पलाइन नंबर जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। जिले में सभी मतदाताओं तक मतदाता पर्ची का वितरण हो, इसके लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अरविंद दुबे द्वारा स्वयं इस कार्य की मॉनीटरिंग की जा रही है तथा जिले में भ्रमण कर निरीक्षण भी किया जा रहा है। उन्होंने सभी रिटर्निंग अधिकारियों सहित संबंधित अधिकारियों को भी अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण कर मतदाता पर्ची वितरण कार्य का निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं।

  • editornaseem

    Related Posts

    कमापार गांव में आज लगेगा बिजली समस्या समाधान शिविर।ग्रामीण उपभोक्ताओं की समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण।

    नसीमखान सांचीसांची,,,विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से गुरुवार को कमापार गांव में बिजली विभाग द्वारा विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में क्षेत्र के उपभोक्ताओं की…

    विकासखंड मुख्यालय सांची में सरकारी अधिकारी-कर्मचारी आवास विहीनसैकड़ों कर्मचारी किराए और अपडाउन के सहारे,। सरकारी आवासों की कमी बनी बड़ी समस्या।

    नसीमखान सांचीसांची,,, विश्व प्रसिद्ध पर्यटन एवं विकासखंड मुख्यालय के रूप में पहचान रखने वाले सांची में शासन की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में जुटे सरकारी अधिकारी एवं कर्मचारियों के सामने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमापार गांव में आज लगेगा बिजली समस्या समाधान शिविर।ग्रामीण उपभोक्ताओं की समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण।

    कमापार गांव में आज लगेगा बिजली समस्या समाधान शिविर।ग्रामीण उपभोक्ताओं की समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण।

    विकासखंड मुख्यालय सांची में सरकारी अधिकारी-कर्मचारी आवास विहीनसैकड़ों कर्मचारी किराए और अपडाउन के सहारे,। सरकारी आवासों की कमी बनी बड़ी समस्या।

    विकासखंड मुख्यालय सांची में सरकारी अधिकारी-कर्मचारी आवास विहीनसैकड़ों कर्मचारी किराए और अपडाउन के सहारे,। सरकारी आवासों की कमी बनी बड़ी समस्या।

    पांच द‍िवसीय भागवत कथा में उमड़ रही लोगों की आस्‍था… धर्म की राह पर चलने की म‍िली प्रेरणा।

    पांच द‍िवसीय भागवत कथा में उमड़ रही लोगों की आस्‍था… धर्म की राह पर चलने की म‍िली प्रेरणा।

    पुलिस विहीन स्तूप चौराहा बना खतरे का केंद्रव्यस्ततम मार्ग पर यातायात नियंत्रण न होने से पर्यटक और नगरवासी परेशान

    पुलिस विहीन स्तूप चौराहा बना खतरे का केंद्रव्यस्ततम मार्ग पर यातायात नियंत्रण न होने से पर्यटक और नगरवासी परेशान

    सभी पंचायतें पांचवे वित्त आयोग की राशि से करे विश्राम घाटों का रख रखाव- कलेक्टर श्री विश्वकर्माटीएल बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने विभागीय कार्यो तथा सीएम हेल्पलाईन की समीक्षा कर दिए दिशा-निर्देश

    जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत श्री खरे ने किया श्रमदान का कार्य

    जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत श्री खरे ने किया श्रमदान का कार्य