श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा गृह संपर्क अभियान समिति ने निकाली अक्षत कलश की शोभा यात्रा

रायगढ़,,आज दिनाँक 7-12-23 को श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा गृह संपर्क अभियान समिति द्वारा रायगढ़ शहर में अक्षत कलश शोभा यात्रा का आयोजन किया गया , जिसकी आगवानी समस्त नगर वासियों ने की और कलश का दर्शन एवं चौक चौराहों पर हुआ भव्य स्वागत।
आज प्रातः 11 बजे गौरी शंकर मंदिर से शंखनाद एवं पूजन के साथ शोभा यात्रा का शुभारंभ हुआ, यात्रा में क्रमशः सर्व प्रथम कर्मा नृत्य टोली, ध्वज वाहिनी, राम दरबार रथ, अक्षत कलश रथ, कलश वाहिनी सहित राम भक्त सम्मिलित हुये ।अंत में यह यात्रा गौरी शंकर मंदिर से प्रारंभ होकर महाराजा अग्रसेन चौक से होते हुए नेताजी सुभाष चौक, गद्दी चौक, हटरी चौक, थाना कोतवाली के सामने से, हांडी चौक, घड़ी चौक, सतिगुड़ी चौक, सिवल लाइंस, बेटी बचाओ चौक से गांधी गंज स्थित श्री राम मंदिर पर समाप्त हुई।उक्त यात्रा में 140 कलशों को मातृशतियों ने अपने सिर पर धारण कर नगर का भ्रमण किया एवं शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर अनेक समाज सेवी संगठन, व्यापारी संगठन एवं सभी स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा के साथ एवं अक्षत कलश का पूजन करते हुए स्वागत किया।
दोपहर 2:30 बजे गांधी गंज स्थित श्री राम मंदिर में अक्षत कलश को श्री सत्यनारायण अग्रवाल जी ने अपने सिर पर धारण कर मंदिर में स्थापित किया, तदुपरांत मंदिर में सभी अक्षत कलशों का आरती पूजन किया गया। तद्पश्चात संघ रचना के सभी मंडलों एवं बस्तियों से आए हुए कार्यकर्ताओं को मण्डलशः कलश वितरित किया गया। इसके पश्चात सभी राम भक्तों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया जिसके साथ ही कार्यक्रम का मंगल समापन हुआ।
समिति के विभाग सह समन्वयक संतोष आदित्य ने विशेष रूप से श्री श्याम रसोई को मंदिर प्रांगण की उत्तम व्यवस्था एवं राम भक्तों के लिए प्रसाद की व्यवस्था हेतु साधुवाद ज्ञापित किया।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्वामी रामप्रिय दास जी महाराज भीकमपुरावाले उपस्थित रहे एवं समिति से विनोद अग्रवाल, संतोष आदित्य, राजकुमार डनसेना, डॉ राजकुमार भारद्वाज, ईश्वरी कुंभकार, श्रीमती अनुषा कातोरे, श्रीमती श्रद्धा ताम्रकार, श्रीमती पूनम सोलंकी, प्रदीप शृंगी, भारत लाल साहू, रिकेश सोनी, तुषार तिवारी, सुश्री भारती स्वाइं, श्रीमती सुजाता साहू, शशांक पांडे, मुंजाल चावडा, परमवीर सिंह, अरुण कातोरे, श्रीमती सारिका कलमकर, श्रीमती आरती तिवारी, अनिरुद्ध भट्ट, सुश्री रूपाली पांडे, सुश्री प्रियंका अग्निहोत्री एवं समस्त समिति के कार्यकर्ताओं एवं अन्य बंधु भगिनी उपस्थित रहे।
उक्त जानकारी समिति की प्रचार प्रमुख श्रीमती स्नेहा तिवारी के द्वारा प्रेषित की गई।

नसीम खान संपादक

  • editornaseem

    Related Posts

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    नसीमखान सांची, रायसेन परिवार और परिस्थितियों से उपेक्षित लोगों को सहमति के साथ आश्रम ले जाकर रहने, भोजन और उपचार की व्यवस्था का भरोसासांची,,,नगर में ऐसे अनेक लोग हैं जो…

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर के पूर्व पार्षद रतन लाल जायसवाल पिछले लगभग एक वर्ष से घुटनों की बीमारी से पीड़ित होने के कारण घर पर आराम कर रहे हैं। बावजूद इसके,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 3 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।