कलेक्टर श्री दुबे ने वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से की विकसित भारत संकल्प यात्रा की तैयारियों की समीक्षा

नसीम खान

रायसेन,
विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत रायसेन जिले के समस्त नगरीय निकायों के वार्डो तथा ग्राम पंचायतों में यात्राओं तथा शिविरों का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर श्री अरविंद दुबे ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से विकसित भारत संकल्प यात्रा के आयोजन हेतु की जा रही तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री दुबे ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जिले में आठ आईईसी वेन नगरीय निकायों तथा ग्राम पंचायतों में पहुंचकर केन्द्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करेगीं। आईईसी वेन में उपलब्ध ऑडियो विजुअल एड, ब्रोशर, पम्पलेट, बुकलेट इत्यादि से सूचनाओं और जानकारियों को आमजन तक पहुँचाया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से जनपदवार बनाए गए रूट चार्ट की जानकारी लेते हुए कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा में अधिक से अधिक नागरिकों की भागीदारी हो और जरूरतमंदों तक योजनाओं का लाभ पहुंचे, यह सुनिश्चित किया जाए।
कलेक्टर श्री दुबे ने निर्देश दिए कि विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम स्थलों पर स्वास्थ्य विभाग तथा आयुष विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर आयोजन हेतु सभी व्यवस्थाएं की जाएं। साथ ही कार्यक्रम स्थलों पर महिला बाल विकास विभाग, बैंक, स्व-सहायता समूहों, कृषि, उद्यानिकी, जल जीवन मिशन आदि के स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इसके लिए भी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं। कार्यक्रम स्थलों पर तकनीकी सत्र भी आयोजित होंगे जिनमें कृषि कार्यो में ड्रोन के उपयोग का प्रदर्शन, मिट्टी परीक्षण, प्राकृतिक और उन्नत खेती की जानकारी दी जाएगी। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, अपर कलेक्टर श्री अभिषेक दुबे सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहे। वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से अनुभागों से एसडीएम, जनपद सीईओ, सीएमओ सहित संबंधित अधिकारी भी शामिल हुए।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    नसीमखान सांची, रायसेन परिवार और परिस्थितियों से उपेक्षित लोगों को सहमति के साथ आश्रम ले जाकर रहने, भोजन और उपचार की व्यवस्था का भरोसासांची,,,नगर में ऐसे अनेक लोग हैं जो…

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर के पूर्व पार्षद रतन लाल जायसवाल पिछले लगभग एक वर्ष से घुटनों की बीमारी से पीड़ित होने के कारण घर पर आराम कर रहे हैं। बावजूद इसके,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 2 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।