नसीम खान
सांची,,, इन दिनों नगर में बेतहाशा ठंड में बढ़ोतरी हुई है इससे लोगों को सिकुड़ते देखा जा सकता है तथा लोग गर्म कपड़ों का भी उपयोग कर रहे हैं इस ठंड से राहत देने नगर के वरिष्ठ समाजसेवी रतनलाल जायसवाल ने अपने निवास पर कुछ लोगों को ठंड से बचाव हेतु गर्म कपड़ों का दान किया जिससे लोगों को ठंड से राहत मिल सके । साथ ही सुबह सुबह ठंड में समाचार पत्रों का वितरण करने वालों को भी गर्म कपड़े वितरित किए गए ।






