वसीम कुरैशी संवाददाता
रायसेन,
राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) द्वारा आज रायसेन जिले के उदयपुरा और गैरतगंज में मध्यप्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के माननीय सदस्य श्री ओंकार सिंह जी की अध्यक्षता में सेवा भारती मध्य भारत व जिला प्रशासन रायसेन के सहयोग से जोखिमग्रस्त परिवारों की मैपिंग के आधार पर बच्चों व परिवारों को भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं से जोड़ने हेतु शिविर का आयोजन किया गया। जिनमें 800 से अधिक व्यक्तिगत मामले प्राप्त हुए। जिनमें बच्चों व उनके परिवारों को भारत सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किए जाने की प्रक्रिया प्रारम्भ कराई गई।






