लखनपुर प्रीमियर लीग में इलेवन स्टार लखनपुर को हराकर बज्र इलेवन बनी विजेता

रिपोर्टर दीपक कुमार गर्ग

जयसिंहनगर । विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी शासकीय हाई स्कूल मैदान में विधानसभा जयसिंहनगर की विधायक श्रीमती मनीषा सिंह के संरक्षण में लखनपुर प्रीमियर लीग टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आठवां संस्करण आयोजित किया गया । 27 नवंबर से यह मुकाबला प्रारंभ हुआ जिसका फाइनल मुकाबला रविवार 08 दिसंबर 2024 को बज्र इलेवन जयसिंहनगर और इलेवन स्टार लखनपुर के मध्य खेला गया । बज्र इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 14 ओवर में सात विकेट खोकर 172 रन बनाए । बज्र इलेवन की ओर से दीपक (डीके) ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज़ 29 गेंदों में 08 चौके एवं 05 छक्के लगाकर 70 रन बनाए। अंकित सोनी ने इलेवन स्टार की ओर से 3 ओवरों में 22 रन देकर 4 विकेट चटकाए, प्रसून मिश्रा ने 01 ओवर में 29 रन देकर लखनपुर की ओर से महंगे गेंदबाज रहे । जवाबी पारी में इलेवन स्टार लखनपुर की टीम 6 विकेट खोकर 147 रन ही बना सकी और इस तरह बज्र इलेवन जयसिंहनगर ने इस मुकाबले को 25 रनों से जीत लिया।

ये रहे पुरस्कार

लखनपुर प्रीमियर लीग के इस प्रतियोगिता में विजेता टीम बज्र इलेवन जयसिंहनगर को नगद 21000 रुपए एवं ट्रॉफी उपविजेता टीम इलेवन स्टार लखनपुर को 11000 रुपए एवं ट्रॉफी प्रदान की गयी । शानदार प्रदर्शन के लिए दीपक डीके को मैन ऑफ़ द मैच 501 रुपए एवं ट्रॉफी जबकि पूरे प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी अंकित सोनी को मैन ऑफ़ द सीरीज 1100 रुपए एवं ट्रॉफी प्रदान किया गया। उपस्थित विधायक श्रीमती मनीषा सिंह ने प्रतियोगिता की तारीफ करते हुए सभी खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करने का सुझाव देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की । उन्होंने आयोजन समिति के सदस्यों एवं सरपंच ग्राम पंचायत बसोहरा की तारीफ करते हुए हमेशा सहयोग करने का आश्वासन दिया।

ये रहे उपस्थित

लखनपुर प्रीमियर लीग के फाइनल मुकाबले में विधानसभा जयसिंहनगर की विधायक श्रीमती मनीषा सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जयसिंहनगर अशोक कुमार मरावी, भाजपा महिला कार्य समिति सदस्य जयश्री कचेर, जनपद सदस्य राम प्रसाद पयासी, अध्यक्ष सरपंच संघ एवं सरपंच ग्राम पंचायत ढोलर कविता सिंह, स्नेहा टीवीएस जयसिंहनगर के संचालक रावेन्द्र शर्मा, पत्रकार राकेश अग्निहोत्री एवं सुनील द्विवेदी, सीआईएफ राज बहादुर सिंह, सरपंच ग्राम पंचायत बरना बालदेव सिंह, सरपंच ग्राम पंचायत बसोहरा दशरथ सिंह मरावी, एडवोकेट प्रभाकर सिंह सेंगर, भास्कर सिंह सेंगर, उपसरपंच देवराज सिंह (लल्लू सिंह), अजय गुप्ता, अवधेश कुमार केवट, अमृतलाल सिंह सलाहकार भारतीय जीवन बीमा निगम, अनुपम द्विवेदी, अजय तिवारी, शंकर सिंह, सरमन सिंह, सुजीत सिंह, शैलेन्द्र सिंह, राजकुमार यादव खिलाड़ी एवं आयोजन समिति के सदस्यों सहित सैकड़ों दर्शक उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    गुलगांव में भव्य घट यात्रा के साथ पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में बेदी शुद्धि एवं विनायक स्थापना संपन्न।

    नसीमखान सांचीसांची, सलामतपुर, विदिशा सहित आसपास क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालु, शोभायात्रा में महिलाओं-बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारीसांची,,,,सांची के समीपवर्ती ग्राम गुलगांव, दौलतगंज स्थित 1008 श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में भव्य…

    22 साल की सेवा के बाद सैनिक धीरज सिंह राजपूत का भव्य स्वागत।विदिशा रेलवे स्टेशन पर पूर्व सैनिकों व परिजनों ने किया गर्मजोशी से अभिनंदन।

    नसीमखान सांचीसांची,,, भारतीय सेना में 22 वर्षों तक सेवाएं देने के बाद सैनिक धीरज सिंह राजपूत अपने गृह नगर लौटे, जहां उनका विदिशा रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गुलगांव में भव्य घट यात्रा के साथ पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में बेदी शुद्धि एवं विनायक स्थापना संपन्न।

    गुलगांव में भव्य घट यात्रा के साथ पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में बेदी शुद्धि एवं विनायक स्थापना संपन्न।

    22 साल की सेवा के बाद सैनिक धीरज सिंह राजपूत का भव्य स्वागत।विदिशा रेलवे स्टेशन पर पूर्व सैनिकों व परिजनों ने किया गर्मजोशी से अभिनंदन।

    22 साल की सेवा के बाद सैनिक धीरज सिंह राजपूत का भव्य स्वागत।विदिशा रेलवे स्टेशन पर पूर्व सैनिकों व परिजनों ने किया गर्मजोशी से अभिनंदन।

    गृहमंत्री श्री अमित शाह जी के दृढ़ संकल्पों ने नक्सलवाद को किया ढेर/नितिन मिश्रा

    गृहमंत्री श्री अमित शाह जी के दृढ़ संकल्पों ने नक्सलवाद को किया ढेर/नितिन मिश्रा

    गर्मी से पहले जागा प्रशासन: जल गंगा अभियान में प्याऊ की व्यापक सफाई।नगर परिषद ने शुरू किया विशेष अभियान, टंकियों की सफाई से मिलेगा स्वच्छ पेयजल।

    गर्मी से पहले जागा प्रशासन: जल गंगा अभियान में प्याऊ की व्यापक सफाई।नगर परिषद ने शुरू किया विशेष अभियान, टंकियों की सफाई से मिलेगा स्वच्छ पेयजल।

    ब्राह्मण मोहल्ला शिव मंदिर शेड निर्माण का विधि-विधान से पूजन।

    ब्राह्मण मोहल्ला शिव मंदिर शेड निर्माण का विधि-विधान से पूजन।

    हनुमान पहाड़ी मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव की धूम।

    हनुमान पहाड़ी मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव की धूम।