बरेली सिविल अस्पताल में हुआ जटिल ऑपरेशन, मॉ और नवजात शिशु की बचाई जान

नसीमखान

रायसेन,
जिले के बरेली स्थित शासकीय सिविल अस्पताल में डॉक्टर्स और उनकी टीम ने जटिल ऑपरेशन कर मॉ और नवजात शिशु की जान बचाई। गत 06 दिसम्बर को सेमरी कोजरा निवासी पूजा चौहान पत्नि चन्द्रभान सिंह चौहान आयु 24 वर्ष प्रसव पीड़ा होने पर सिविल अस्पताल बरेली में भर्ती हुई। भर्ती होने के उपरांत सामान्य प्रसव का प्रयास किया गया लेकिन सामान्य प्रसव नहीं होने के कारण एवं कॉर्ड प्रोलैप्स होने के कारण सामान्य प्रसव नहीं हो पा रहा था। शिशु की धड़कन भी असामान्य हो रही थी। ऐसी स्थिति में सिविल अस्पताल बरेली के स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ प्रशांत सेन व निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ हेमंत यादव और उनकी टीम के द्वारा सिजेरियन ऑपरेशन का निर्णय लेते हुए तत्परता से महिला का सफलतापूर्वक सिजेरियन ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद महिला पूर्ण रूप से स्वस्थ्य है तथा नवजात भी पूर्ण रूप से स्वस्थ्य है। जिला मुख्यालय से दूरस्थ क्षेत्रों में भी सिजेरियन ऑपरेशन की सुविधा होने से नागरिकों को बहुत सुविधा हुई है। समय पर उपचार मिलने से मरीजों की जान बच जाती है। इस ऑपरेशन में सिविल अस्पताल बरेली के स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ प्रशांत सेन, निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ हेमंत यादव, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ कुमार गौरव, नर्सिंग ऑफिसर श्रीमती सुचित्रा मालवीय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

  • editornaseem

    Related Posts

    ओवरब्रिज पर गड्ढे, सरिया बाहर निकला, पानी निकासी का भी इंतजाम नहींतीस से अधिक गांवों को रेलवे गेट से राहत देने बना था ब्रिज, अब बदहाली से राहगीर परेशान

    नसीम खानसांची,,,करीब तीस से अधिक गांवों के लोगों को रेलवे गेट से निजात दिलाने और सांची से उदयगिरि पर्यटन स्थल तक आवागमन सुगम बनाने के उद्देश्य से निर्मित ओवरब्रिज अब…

    प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सांची में प्रज्वलित हुए हजारों दीप, सजा रेलवे स्टेशन

    नसीम खान सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर परिषद और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया दीप प्रज्वलन सांची,,,, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा संकल्प अभियान के रूप में मनाते…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ओवरब्रिज पर गड्ढे, सरिया बाहर निकला, पानी निकासी का भी इंतजाम नहींतीस से अधिक गांवों को रेलवे गेट से राहत देने बना था ब्रिज, अब बदहाली से राहगीर परेशान

    ओवरब्रिज पर गड्ढे, सरिया बाहर निकला, पानी निकासी का भी इंतजाम नहींतीस से अधिक गांवों को रेलवे गेट से राहत देने बना था ब्रिज, अब बदहाली से राहगीर परेशान

    प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सांची में प्रज्वलित हुए हजारों दीप, सजा रेलवे स्टेशन

    प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सांची में प्रज्वलित हुए हजारों दीप, सजा रेलवे स्टेशन

    मन, वचन और कर्म में सरलता ही सच्चा धर्म: निर्मला जैन

    मन, वचन और कर्म में सरलता ही सच्चा धर्म: निर्मला जैन

    मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज में शिविर आयोजितविधायक डॉ चौधरी तथा कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने ग्रामीणों के आवेदनों का किया त्वरित निराकरण

    मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज में शिविर आयोजितविधायक डॉ चौधरी तथा कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने ग्रामीणों के आवेदनों का किया त्वरित निराकरण

    जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दीवानगंज में पीएमश्री एकीकृत शास. उ.मा. विद्यालय का किया निरीक्षणविद्यार्थियों के साथ किया मध्यान्ह भोजन भी किया

    जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दीवानगंज में पीएमश्री एकीकृत शास. उ.मा. विद्यालय का किया निरीक्षणविद्यार्थियों के साथ किया मध्यान्ह भोजन भी किया

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केन्द्र का किया निरीक्षण

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केन्द्र का किया निरीक्षण