अतिक्रमण चरम पर लील गए सरकारी भूमि ।अतिक्रमण की भेंट चढ़ गए फुटपाथ ।

नसीमखान
सांची,,, नगर मे इन दिनों अतिक्रमण चरम पर पहुंच चुका है सडकें गलियों में बदल गई फुटपाथो का नामोनिशान मिट गया सडको पर खुले आम अतिक्रमण जारी है इतना ही नहीं सरकारी भूमि जो करोड़ों अरबों की मानी जाती है अतिक्रमण कारी लील गए प्रशासन देखते हुए भी अनजान बना रहा ।
जानकारी के अनुसार इस नगर को ऐतिहासिकता एवं प्राचीन सभ्यता का माना जाता है यहां की प्राचीनता ढाई हजार साल पुरानी है जो अपने आप मे ऐतिहासिकता समेटे हुए है हालांकि यहां प्राचीन स्मारको की देखरेख का जिम्मा पुरातत्व विभाग उठा रहा है हालांकि अतिक्रमण को लेकर पुरातत्व विभाग जहाँ चाहे अपनी सीमा बताने मे पीछे नहीं रहता ।परन्तु इस नगर का जिम्मा नगर परिषद प्रशासन के जिम्मे रहता है ।वैसे तो इस नगर में सरकारी बेशकीमती भूमि हुआ करती थी परन्तु इस सरकारी भूमि अतिक्रमण कारियों की भेंट चढ़ गई है रिक्त पडी भूमि को अतिक्रमण कारियों ने अपने कब्जे में लेकर निर्माण कर डाले तथा बिना सरकार एवं प्रशासन की अनुमति के मालिक बन बैठे हालांकि सरकारी भूमि हथियाने मे प्रभाव शाली भी पीछे नहीं रहे इन अतिक्रमण नगर के विकास में बाधक बन कर खडे दिखाई देने लगे सेकडो एकड भूमि जो राजस्व विभाग के अधीन आती थी वह भी लापता हो चुकी है परन्तु विभाग को देखने की फुरसत नहीं मिल सकी यही हाल नगर प्रशासन का भी बना हुआ है नगरीय क्षेत्र में आने वाली सरकारी भूमि जो किसी समय रिक्त दिखाई देती थी अब पांव रखने की जगह नहीं छूट सकी बताया जाता है कि नगरीय प्रशासन अवैध अतिक्रमण की भेंट चढे सरकारी भूमि पर अपने आय का साधन मानते हुए विभिन्न कर वसूलने मे पीछे नहीं रही परन्तु नगर परिषद को अपनी ही क्षेत्र की भूमि की सुध नहीं रह सकी ।हालांकि इस स्थल पर सरकारी भूमि के खरीदने बेचने का भी खूब सिलसिला सुनने देखने को मिलता रहा ।हद तो तब हो गई जब नगर परिषद प्रशासन द्वारा लाखों रुपए की लागत से पक्की सडकें बना डाली इन पक्की सडको पर भी अतिक्रमण करने अतिक्रमण कारी पीछे नहीं रहे तथा सडको ने भी गलियों का रूप ले लिया तब लोगों को सडको पर चलना भी दुश्वार हो चुका है इस स्थल पर पैदल लोगों के चलने लाखों करोड़ों की लागत से फुटपाथो को निर्मित किया गया परन्तु वह फुटपाथो पर अतिक्रमणकारी काबिज होने मे पीछे नहीं दिखाई पडे प्रशासन तमाशबीन बना रहा तथा न तो प्रशासन को अतिक्रमण रोकने न ही हटाने की ही फुर्सत मिल सकी तथा अतिक्रमण कारियों के हौसले बढते चले गए इतना ही नहीं राष्ट्रीय राजमार्ग निर्मित होने पर ऐसा लगता था कि अब अतिक्रमण मुक्त हो जायेगा परन्तु अतिक्रमण कारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी अपने कब्जे जमा डाले । इस दौरान अनेक अधिकारी आय गए परन्तु अतिक्रमण की सुध किसी को लेने की फुरसत नहीं मिल सकी तब यह अतिक्रमण की भेंट नगर चढ गया नगर के चाकचौराहे पूरी तरह अतिक्रमण कारियों के चंगुल में समा गए जिससे नगर में दुर्घटना मे भी काफी इजाफा हो गया ।नगर का ऐसा कोई क्षेत्र बाकी नहीं रह सका जो अतिक्रमण कारियों के चंगुल से बच सका हो हालांकि नगर परिषद ने अपने कार्यालय में अतिक्रमण दस्ता तो बना डाला परन्तु कभी अतिक्रमण हटाने दिखाई नहीं दे सका कहीं न कहीं प्रशासन के सामने ही अतिक्रमण चलता रहता है न तो इसे रोकने न ही इस पर कार्यवाही की हिम्मत ही प्रशासन जुटा पाता ।इस पूरी कार्यप्रणाली कहीं न कहीं सवाल खड़े कर रही है ।बावजूद इसके नगर परिषद द्वारा लगभग पौने तीन करोड़ की लागत से नाला निर्माण करने का मन बना चुका है अब इस नाले निर्माण को लेकर नगर परिषद प्रशासन द्वारा नोटिस लोगों को थमा दिये गए है जिससे हडकंप मच गया है इस नाले निर्माण में अनेक पक्के निर्माण पर खतरा मंडराने लगा है इसके साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग के फोरलेन होने की चर्चा भी चल पडी हैं जिससे कहीं न कहीं इस फोरलेन की जद मे नवनिर्माण आने की संभावना भी नगर वासियों मे चर्चित हो गई है ।जिससे नगर परिषद द्वारा कराये जाने वाले निर्माण भी फोरलेन की जद मे आने की संभावना पर भी चर्चा शुरू हो गई हैं ।इस मामले में इनका कहना है।।हमनें नाले निर्माण को लेकर लोगों को नोटिस जारी कर दिये हैं तथा नगर भर में जहाँ भी अतिक्रमण हैं हम उन्हें शीध्र हटाने की कार्यवाही करेंगे ।रामलाल कुश्वाह सीएमओ नगर परिषद सांची

  • editornaseem

    Related Posts

    सांची में भगवान महावीर जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।भव्य शोभायात्रा, अभिषेक-पूजन और आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब।

    नसीमखान सांचीसांची,,, जैन धर्म के अंतिम तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का जन्मोत्सव स्थानीय श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रातःकाल…

    समाधान योजना के अंतिम दो दिन शेष, उपभोक्ताओं से जल्द लाभ लेने की अपील।बिजली बिल पर ब्याज माफी और किस्तों में भुगतान की सुविधा उपलब्ध।

    नसीमखान सांचीसांची,,, बिजली उपभोक्ताओं के लिए चल रही समाधान योजना अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है, जिसमें मात्र दो दिन शेष रह गए हैं। विभाग द्वारा उपभोक्ताओं से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांची में भगवान महावीर जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।भव्य शोभायात्रा, अभिषेक-पूजन और आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब।

    सांची में भगवान महावीर जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।भव्य शोभायात्रा, अभिषेक-पूजन और आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब।

    समाधान योजना के अंतिम दो दिन शेष, उपभोक्ताओं से जल्द लाभ लेने की अपील।बिजली बिल पर ब्याज माफी और किस्तों में भुगतान की सुविधा उपलब्ध।

    समाधान योजना के अंतिम दो दिन शेष, उपभोक्ताओं से जल्द लाभ लेने की अपील।बिजली बिल पर ब्याज माफी और किस्तों में भुगतान की सुविधा उपलब्ध।

    ऐतिहासिक नगरी सांची में बिजली अव्यवस्था, भीषण गर्मी में लोग बेहाल।आंखमिचौली बनी बड़ी समस्या, जल प्रदाय से लेकर स्ट्रीट लाइट व्यवस्था तक प्रभावित

    ऐतिहासिक नगरी सांची में बिजली अव्यवस्था, भीषण गर्मी में लोग बेहाल।आंखमिचौली बनी बड़ी समस्या, जल प्रदाय से लेकर स्ट्रीट लाइट व्यवस्था तक प्रभावित

    बिजली बकाया वसूली अंतिम चरण में, लक्ष्य से पीछे रहा मंडल।

    बिजली बकाया वसूली अंतिम चरण में, लक्ष्य से पीछे रहा मंडल।

    पांव से लाचार, मगर हौसला बुलंद—पक्षियों की प्यास बुझाने में जुटे रतन लाल जायसवाल।घुटनों की गंभीर बीमारी के बावजूद नगर में जगह-जगह जलपात्र टांगकर दे रहे मानवीय संवेदना का संदेश।

    पांव से लाचार, मगर हौसला बुलंद—पक्षियों की प्यास बुझाने में जुटे रतन लाल जायसवाल।घुटनों की गंभीर बीमारी के बावजूद नगर में जगह-जगह जलपात्र टांगकर दे रहे मानवीय संवेदना का संदेश।

    नम आंखों हजारों की भीड़ ने महाकाली को दी विदाई,

    नम आंखों हजारों की भीड़ ने महाकाली को दी विदाई,