कलेक्टर ने वीसी के माध्यम से अधिकारियों को दिए नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के निर्देशजनसुनवाई में कलेक्टर श्री दुबे ने नागरिकों की समस्याओं का किया निराकरण

नसीमखान

रायसेन,
प्रति मंगलवार की भांति कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री अरविंद दुबे द्वारा नागरिकों की समस्याओं का निराकरण किया गया। कुछ प्रकरणों में संबंधित अधिकारियों को शीघ्र आवश्यक कार्यवाही कर निराकृत करने के निर्देश दिए गए। जिले की अन्य तहसीलों से आए नागरिकों की समस्याओं के शीघ्र समाधान हेतु कलेक्टर श्री दुबे द्वारा वीसी के माध्यम से संबंधित एसडीएम और अन्य अधिकारियों को निर्देशित भी किया गया।
जनसुनवाई में आए बाड़ी तहसील के ग्राम विसेर निवासी श्री अनिल सिंह ने कलेक्टर श्री दुबे को आवेदन देते हुए बताया कि उसकी ग्राम देहरीकलां में कृषि भूमि है। जिसे उन्होंने कोली पर दी है। लेकिन विपिन, विक्की एवं रघुवीर सिंह निवासी विसेर और राघवेन्द्र सिंह निवासी घाटसेमरी द्वारा मुझे व मेरे कोलीदार को परेशान किया जा रहा है और कृषि कार्य नहीं करने दिया जा रहा है। मुझे व परिवार को जान माल का खतरा भी बना हुआ है। आवेदक अनिल सिंह ने बताया कि थाना प्रभारी भारकच्छ को भी आवेदन दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। कलेक्टर श्री दुबे ने वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से बरेली एसडीएम को अनिल सिंह के आवेदन पर शीघ्र कार्रवाई कर समस्या का समाधान कराते हुए अवगत कराने के निर्देश दिए।
इसी प्रकार बाड़ी विकासखण्ड के ग्राम भारकच्छकलां से आई श्रीमती मालती बाई, फूलवती बाई, सुगंधी बाई सहित अन्य महिलाओं ने कलेक्टर श्री दुबे को पीएम आवास योजना का लाभ दिलाने संबंधी आवेदन देते हुए बताया कि वह सभी गरीब है और मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करती है। पात्र होने के बाद भी अभी तक प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिला है। कलेक्टर श्री दुबे द्वारा वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से बाड़ी जनपद सीईओ से इस संबंध में जानकारी लेने पर जनपद सीईओ ने बताया कि भरकच्छकलां में अभी 375 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिल गया है तथा 55 हितग्राहियों के नाम आवास प्लस सूची में शामिल किए गए हैं। कलेक्टर श्री दुबे ने आवेदकों को बताया कि जिन पात्र ग्रामीणों को पीएम आवास योजना का लाभ नहीं मिला है, उनके नाम नवीन सूची में शामिल कर योजना का लाभ दिया जाएगा। कोई भी पात्र ग्रामीण योजना के लाभ से छूटेगा नहीं। जनसुनवाई में जिला मुख्यालय सहित जिले भर से आए नागरिकों की समस्याओं की सुनवाई कर निराकरण किया गया। कुछ आवेदनों पर संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही कर निराकरण के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर श्री दुबे ने वीसी के माध्यम से एसडीएम, जनपद सीईओ सहित अन्य खण्ड स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद और तहसील स्तर पर होने वाली जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों का पूरी गंभीरता से निराकरण किया जाए। आवेदक को अपनी समस्या के समाधान हेतु जिला मुख्यालय पर ना पड़े, यह सुनिश्चित किया जाए। जनसुनवाई में प्राप्त अधिकांश आवेदन आर्थिक सहायता, विद्युत, पीएम आवास, अतिक्रमण, खाद्यान्न पात्रता पर्ची सहित योजनाओं के लाभ से संबंधित थे। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अपर कलेक्टर श्रीमती श्वेता पवार, डिप्टी कलेक्टर सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहे। अनुभागों से एसडीएम, जनपद सीईओ, सीएमओ सहित अन्य खण्ड स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से जनसुनवाई में सम्मिलित हुए।

  • editornaseem

    Related Posts

    फोरलेन सड़क को लेकर सांची में असमंजस बरकरार, वायरल पत्रों से बढ़ी बेचैनी

    नसीम खान सांची,,,ऐतिहासिक नगर सांची से गुजरने वाले भोपाल-विदिशा फोरलेन मार्ग (SH-18) को लेकर नगरवासियों में असमंजस और बेचैनी का माहौल बना हुआ है। लोगों को अपनी मेहनत की गाढ़ी…

    रतनपुर आंगनवाड़ी केंद्र में हुआ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रमविधायक डॉ. चौधरी और जिला पंचायत अध्यक्ष मीणा ने बच्चों व अभिभावकों से किया संवाद

    नसीम खानसांची,,, सेवा संकल्प अभियान के तहत सांची जनपद के ग्राम रतनपुर स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फोरलेन सड़क को लेकर सांची में असमंजस बरकरार, वायरल पत्रों से बढ़ी बेचैनी

    फोरलेन सड़क को लेकर सांची में असमंजस बरकरार, वायरल पत्रों से बढ़ी बेचैनी

    रतनपुर आंगनवाड़ी केंद्र में हुआ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रमविधायक डॉ. चौधरी और जिला पंचायत अध्यक्ष मीणा ने बच्चों व अभिभावकों से किया संवाद

    रतनपुर आंगनवाड़ी केंद्र में हुआ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रमविधायक डॉ. चौधरी और जिला पंचायत अध्यक्ष मीणा ने बच्चों व अभिभावकों से किया संवाद

    सांची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विमलेन्द्र कुमार ने किया सतधारा स्तूप और जम्बूद्वीप पार्क का भ्रमण

    सांची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विमलेन्द्र कुमार ने किया सतधारा स्तूप और जम्बूद्वीप पार्क का भ्रमण

    वार्ड-13 में सीसी रोड का भूमि पूजन

    वार्ड-13 में सीसी रोड का भूमि पूजन

    गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आना के जयकारों के साथ गणपति को दी विदाईगणेशोत्सव के अंतिम दिन विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन, बैंड-बाजे और आतिशबाजी के बीच उमड़ा श्रद्धालुओं का उत्साह

    सांची कृषक सेवा सहकारी समिति की वार्षिक आमसभा संपन्न, बड़ी संख्या में किसानों ने लिया भाग

    सांची कृषक सेवा सहकारी समिति की वार्षिक आमसभा संपन्न, बड़ी संख्या में किसानों ने लिया भाग