नहीं सुधर पा रहा ऐतिहासिक स्थल पर बिजली का ढर्रा ।

नसीमखान
सांची,,, वैसे तो इस स्थल की पहचान विश्व भर मे एक ऐतिहासिक स्थल के रूप में विख्यात है परन्तु इस स्थल की प्रसिद्धि से विद्धुत वितरण कंपनी लिमिटेड पूरी तरह लापरवाह बनी हुई हैं जिसका नतीजा इस स्थल की बिगड़ी बिजली व्यवस्था का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार इस स्थल की पहचान वैसे तो ऐतिहासिक रूप से जानी जाती हैं यहाँ देशविदेश से लोग दर्शनार्थ आते जाते है हालांकि देशविदेश के लोग यहाँ स्थित प्राचीन धरोहरों की प्रशंसा किये बगैर नहीं थकते ।इस तर्ज पर ही विद्धुत नियामक आयोग ने भी इस स्थल पर बिजली चौबीस घंटे व्यवस्थित रहने के निर्देश दिये थे परन्तु नियामक आयोग के निर्देश की तब धज्जियाँ वि वि कं द्वारा उडा दी जब इस स्थल पर बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है तथा घंटों बिजली का कोई अतापता ही रहता है हालांकि वितरण कंपनी द्वारा इस स्थल को चोबीस घंटे बिजली का भरोसा दिलाते हुए पहले डले तार हटा दिये गए बताया जाता है इन तारो का भी किसी को पता नहीं है तथा बिजली व्यवस्था सुचारू बनाने के लिए तार के स्थान पर केवल डाल दी गई थी तथा अधिकारी भरोसा दिलाते नहीं थकते कि केवल डलने के उपरांत अब बिजली व्यवस्था सुचारु बनी रहेगी परन्तु यह भरोसा लोगो का तब टूट गया जब लोगो के घरों में बिजली जलने के पहले ही यह केवल धूधू कर आग की लपटें छोडती जल उठती हैं इन केवल की आग से लोग सुरक्षित नहीं दिखाई देते हैं तथा यह घटिया केवल अपनी घटिया गुणवत्ता की कहानी स्वयं कह उठती हैं तब आसानी से इन बिजली केवल पर कहीं न कहीं सवाल खड़े होने लगते है परन्तु विद्दुत वितरण कंपनी के नीचे से ऊपर तक अधिकारी बेफिक्र बने बैठे हैं कहीं न कहीँ प्रश्न खडे होने लगते है इस स्थल की बिजली व्यवस्था से न तो अधिकारियों को ही फ्रिक है न ही प्रशासन ही इस बिजली व्यवस्था के ढर्रे की ही सुध ले पा रहा है ।इस विख्यात स्थल पर कब बिजली चली जाये कब आये किसी को भी नहीं पता रहता है इस बिजली के बिगड़े ढर्रे से न केवल लोगो की बिजली गुल हो जाती हैं बल्कि लोग गेहूँ पिसवाने से महरुम रह जाते है तथा पेयजलापूर्ति भी पूरी तरह गडबडा जाती हैं इसके साथ ही नगर में बिजली पर निर्भर मोबाइल के नेटवर्क भी पूरी तरह गडबडा जाते है जिससे सरकारी काम तो प्रभावित हो ही जाते है बल्कि बैंकिंग व्यवस्था भी पूरी तरह चरमरा जाती है इतना सब होते हुए भी स्थानीय स्तर पर न तो विद्धुत अधिकारी न ही कर्मचारियों की ही नींद टूट पा रही हैं ।

  • editornaseem

    Related Posts

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,प्रथम फाउंडेशन द्वारा संचालित “स्कूल रेडीनेस मेला – कमाल की तैयारी 2026” अभियान के अंतर्गत 5 से 6 वर्ष आयु वर्ग के उन बच्चों की विद्यालय पूर्व तैयारी…

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    नसीमखान सांची विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सांची में जलनिकासी, सड़कों, स्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों ने जताई चिंतासांची…विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं पर्यटन नगरी सांची में मानसून…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा