रातापानी टाइगर रिजर्व के वन परिक्षेत्र में अनुभूति कार्यक्रम सम्पन्न

नसीमखान

रायसेन,
जिले के वन मंडल ओबेदुल्लागंज के रातापानी टाइगर रिजर्व के वन परिक्षेत्र बरखेड़ा अंतर्गत भीमबैठका जंगल में अनुभूति कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दिवटिया एवं बरखेड़ा से 60-60 कुल 120 छात्र-छात्राओं के साथ 10 शिक्षक शामिल हुए। कार्यक्रम में वन मंडलाधिकारी औबेदुल्लागंज श्री हेमंत रायकवार, अधीक्षक रातापानी, 17 आईएफएस ट्रेनी, स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम बच्चों को उनके स्कूल प्रांगण से अनुभूति गंतव्य स्थल तक बस से लाया गया। समस्त सहभागी के साथ चिकित्सा विभाग स्टाफ प्राथमिक उपचार सुविधाओं के साथ उपस्थित रहे। कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्यार्थियों को रूपरेखा से अवगत कराते हुए प्रकृति पथ पर भ्रमण हेतु ले जाया गया जहां वन विभाग द्वारा की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों जैसे जल संरक्षण, मृदा संरक्षण, रहवास सुधार कार्य, वाटरहोल, तालाब निर्माण आदि संरचना का मॉडल से अनुभूत कराया गया। साथ ही वन्य प्राणी निगरानी गस्ती, कैमरा ट्रैप, पगमार्क ट्रैक एवं वन्य जीवों की पहचान के साथ-साथ विभिन्न वनस्पति की पहचान, विशेषता व उपयोग के बारे में भी बताया गया। इसके उपरांत छात्र-छात्राओं का प्रश्नोत्तरी प्रतिस्पर्धा कराई गई जिसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को बाघ, द्वितीय स्थान बारहसिंगा, तृतीय स्थान मगरमच्छ उपहार के तौर पर पेपर मेसी से बनी मूर्तियां प्रदान की गई। अंत में कार्यक्रम के संबंध में अनुभव साझा कराया गया जिसमें विद्यार्थियों एवं शिक्षकों द्वारा कार्यक्रम की प्रसन्नता की गई।

  • editornaseem

    Related Posts

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,प्रथम फाउंडेशन द्वारा संचालित “स्कूल रेडीनेस मेला – कमाल की तैयारी 2026” अभियान के अंतर्गत 5 से 6 वर्ष आयु वर्ग के उन बच्चों की विद्यालय पूर्व तैयारी…

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    नसीमखान सांची विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सांची में जलनिकासी, सड़कों, स्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों ने जताई चिंतासांची…विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं पर्यटन नगरी सांची में मानसून…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा