मुख्यमंत्री ने की धार्मिक स्थलों पर शराब बंदी की घोषणा लोगो ने किया घोषणा का स्वागत।सांची को भी मिले शराब माफिया से छुटकारा।

नसीमखान
सांची,,, हाल ही में मप्र के मुख्यमंत्री ने प्रदेश के 17 धार्मिक स्थलों पर पूरी तरह शराब बंदी की घोषणा कर दी है इस घोषणा का नगर वासियों ने स्वागत किया है।सांची भी एक पवित्र बौद्ध स्थली मानी जाती हैं इस धार्मिक स्थल पर भी शराब बंदी घोषणा लागू की जाये । जिससे इस पावन स्थली को भी शराब माफिया से छुटकारा मिल सके।
जानकारी के अनुसार हाल ही में मप्र के मुखिया मुख्यमंत्री डा मोहन यादव ने प्रदेश के 17 धार्मिक स्थलों पर शराब माफियाओं से मुक्त करने की घोषणा की है जहाँ पूरी तरह शराब पर प्रतिबंध लग जायेगा इस घोषणा का नगर वासियों ने स्वागत किया है । तथा इस विश्व प्रसिद्ध स्थल जो पवित्र बौद्ध धार्मिकस्थल के रूप में विख्यात है यह स्थल भी बौद्ध धार्मिक अनुयायियों का पवित्र तीर्थ स्थल भी माना जाता है यह स्थल सहित सारा क्षेत्र भी पूरी तरह शराब माफिया की जकड़न मे जकड़ा हुआ है इस स्थल पर शराब माफियाओं का खुला आतंक बढ चुका है इस स्थल की पवित्रता को भी शराब माफिया खुले आम नगर भर में एवं क्षेत्र भर मे गाँव गांव घर घर तक शराब परोसने का खेल चला रहे है तथा इस पवित्र स्थली पर शराब माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हो चुके है कि इन शराब माफियाओं के खिलाफ आम आदमी चाहते हुए भी आवाज बुलंद नहीं कर पाता है कभी कोई शराब माफियाओं के खिलाफ आवाज उठाने की हिम्मत जुटा भी लेता है तो शराब माफियाओं के गुर्गे अपनी धाक के चलते धमकाकर आवाज दबाने मे सफल हो जाते है तथा शराब माफियाओं की खुली धमकी के आगे दबकर रह जाते है शराब माफियाओं के पक्ष मे सम्बंधित विभाग खुला पक्ष रखते दिखाई दे जाते है वहीं पुलिस भी पूरी तरह शराब माफिया के पक्षधर बनकर रह जाती हैं पुलिस को जब जब अवैध शराब के विरुद्ध प्रकरण दर्ज करना होते है तब तब किसी न किसी गरीब शराब के आदि लोगों को बलि का बकरा बना दिया जाता है परंतु शराब माफिया अपने खेल में कामयाब हो जाते है यहां तक कि इस पवित्र स्थल पर किसी जमाने में एक शराब दुकान का लाइसेंस जारी किया जाता था वहीं अब कुछ वर्षों से इस स्थल पर शराब की दो दुकानों का लाइसेंस जारी किया जाने लगा है इतना ही नहीं दूसरी शराब दुकान तो एक धार्मिक स्थल के नजदीक ही खुलवा दी गई ।तथा तत्कालीन मुख्यमंत्री द्वारा शराब दुकानों के आसपास खुले अहाते पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दिये गए थे परन्तु विभाग एवं पुलिस की मिली भगत के चलते पर्दे की आड मे चलते लगातार जारी है ।इतना ही नहीं इस स्थल पर शराब दुकान तमाम नियम कायदों को ताक पर रखकर राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे क्षेत्र में खुलवा दी गई हैं हद तो तब हो जाती हैं जब शराब दुकानों के सामने शाम ढलते ही मेला उमडऩे लगता है एवं दुपहिया चार पहिया वाहनों का राष्ट्रीय राजमार्ग पर जमघट लग जाता है जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन तो बाधित हो ही जाता है बल्कि दुर्घटना भी घट जाती हैं परंतु इस ओर जानते हुए भी न तो राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग को ही अपने मार्ग पर ध्यान देने की फुर्सत मिल सकी न ही सम्बंधित विभाग ही अपना नियंत्रण रख सका तब पुलिस जानते हुए भी अनजान बनकर चुप्पी साध कर बैठी रहती हैं इस नगर सहित क्षेत्र भर मैं शराब माफियाओं के बढते हौसले से युवा पीढ़ी तो नशे की लत मे अपने जीवन को बर्बाद कर रही है बल्कि लोगो के घर भी उजडऩे की खबरें अक्सर देखने सुनने को मिल जाती हैं हालांकि शराब के विरूद्ध महिलाओं ने भी अनेक बार आवाज बुलंद की परन्तु प्रशासन को सुध लेने की फुरसत नहीं मिल सकी। इस मामले में लोग क्या कहते है।
शराब प्रतिबंध का धार्मिक स्थलों पर घोषणा का हम स्वागत करते हैं तथा मांग करते हैं कि इस ऐतिहासिक स्थल पर भी पूर्ण रूप से शराब प्रतिबंधित की जाये।पप्पू रैवाराम नप अध्यक्ष सांची
यह स्थल बौद्ध स्थल के रूप में विख्यात है इस स्थल पर भी पूरी तरह शराब पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए।कमलकिशोर पटेल समाजसेवी सांची
इस स्थल की महत्ता भी धार्मिकता से जुडी हुई है हम मुख्यमंत्री जी की घोषणा का स्वागत करते हैं तथा इस स्थल पर भी शराब बंदी की मांग करते हैं ।संजीत वर्मा विधायक प्रतिनिधि सांची
धार्मिक स्थलों पर शराब बंदी स्वागत योग्य कदम है हम इस स्थल को भी शराब मुक्त करने की मांग करते हैं ।शंकर सिंह राजपूत
धार्मिक स्थलों पर शराब बंदी का कदम स्वागत योग्य है इस मामले में मुख्यमंत्री जी इस ऐतिहासिक स्थल को भी शराब मुक्त करने की घोषणा करें ।अंकित मेहतो कांग्रेस नगर अध्यक्ष सांची
मुख्यमंत्री जी द्वारा की गई धार्मिक स्थलों पर शराब बंदी स्वागत योग्य कदम है यह नगर भी बौद्ध अनुयायियों का धार्मिक स्थल माना जाता है यहां भी पूरी तरह शराब प्रतिबंधित की जाये जिससे युवा पीढ़ी नशे से मुक्त हो सके तथा परिवार टूटने से बच सकें।विवेक तिवारी वार्ड पार्षद नप सांची

  • editornaseem

    Related Posts

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नसीम खानसांची में गणेश प्रतिमा स्थापना से पहले नगर परिषद की पहल, मिट्टी की पर्यावरण अनुकूल मूर्तियों को प्राथमिकता देने का आह्वानसांची,,,आगामी गणेशोत्सव को लेकर नगर परिषद सांची द्वारा पर्यावरण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार
    फर्जी शादी घोटाला: पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के रिश्तेदार गिरफ्तार, 5,923 शादियों के नाम पर बांटे ₹30.18 करोड़