नसीमखान
रायसेन,
मप्र जन अभियान परिषद द्वारा सांची में आयोजित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के द्वितीय दिवस में सर्वप्रथम अतिथि द्वारा मॉ भारती को माल्यार्पण एवं द्धीप प्रज्जलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जनपद उपाध्यक्ष श्री गंगाराम चौकसे ने कहा कि जन अभियान परिषद द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को ग्राम विकास का मार्ग प्रशस्त्र कर रही है। साथ ही रोजगार उपलब्ध कराने हेतु प्रशिक्षण प्रदान करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रही है। पुनः पूर्व दिवस का पुर्नवलोकन उपरांत द्वितीय दिवस में प्रथम सत्र सम्पर्क कक्षा संचालन की पद्धति (व्याख्यान, विचार, विमर्श, ब्रेन स्टॉर्मिंग, रोल-प्ले इत्या्दि) संपर्क कक्षाओं को प्रभावी कैसे बनायें विषय पर डॉ एचबी सेन मास्टर ट्रेनर कृषक सहयोग संस्थान रायसेन द्वारा सतत विकास लक्ष्य एवं नई शिक्षा नीति 2020 के बारे में विस्तृत रूप से सत्र दिया गया। अंत में दो दिवसीय प्रशिक्षण के प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदाय किये गये। प्रशिक्षण में श्री कल्याणसिंह राजपूत जिला समन्वयक रायसेन, समस्त वि.ख. समन्वयक, मेंटर्स समस्त उपस्थित रहे।






