मण्डीदीप में बढ़ते वायु प्रदूषण को रोकने बैठक आयोजित

नसीमखान
वायु प्रदूषण को रोकने सर्वसहमति से लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

रायसेन
जिले के मण्डीदीप नगर में बढ़ते हुए वायु प्रदूषण को लेकर कलेक्टर श्री अरविंद दुबे के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी राजस्व की अध्यक्षता में एसोसिएशन ऑफ आल इंडस्ट्रीज मण्डीदीप के सभागार में बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका राजेन्द्र अग्रवाल, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड मण्डीदीप श्री अभय शर्राफ, एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री राजीव अग्रवाल, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक व पत्रकारगण शामिल हुए। बैठक में नगर के वायु प्रदूषण को लेकर गंभीर चिंतन किया गया तथा उपायों पर चर्चा की गई। एसडीएम श्री चन्द्रशेखर श्रीवास्तव द्वारा बताया गया कि वायु प्रदूषण के गंभीर विषय पर सभी की सहभागिता तथा वायु प्रदूषण को नियंत्रण करने हर संभव प्रयास करने की अपील की गई। बैठक में कम्पनियों के चिमनियों पर कम्पनी के नाम लिखे जाने, खुले में कचना नहीं जलाने, हाईवे के सर्विस रोड के चौड़ीकरण एवं सीसी रोड बनाए जाने, वृहद स्तर पर वृक्षारोपण कराने, नगर में ट्रैफिक जाम की स्थिति नहीं बनने देने और रोड से धूल उठाने की स्वीपिंग मशीन का उपयोग किए जाने, प्लास्टिक डिस्पोजल पर प्रतिबंध की कार्यवाही और निर्माण कार्यो को ग्रीननेट से कव्हर किए जाने विषयों पर सर्वसहमति से निर्णय लिया गया।

  • editornaseem

    Related Posts

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नसीम खानसांची में गणेश प्रतिमा स्थापना से पहले नगर परिषद की पहल, मिट्टी की पर्यावरण अनुकूल मूर्तियों को प्राथमिकता देने का आह्वानसांची,,,आगामी गणेशोत्सव को लेकर नगर परिषद सांची द्वारा पर्यावरण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार
    फर्जी शादी घोटाला: पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के रिश्तेदार गिरफ्तार, 5,923 शादियों के नाम पर बांटे ₹30.18 करोड़