नसीमखान
रायसेन, 26 जनवरी 2025
गणतंत्र दिवस के अवसर पर रायसेन में वार्ड क्रमांक-04 कलेक्ट्रेट कॉलोनी स्थित शासकीय हाईस्कूल में मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री नारायण सिंह पंवार, सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा, कलेक्टर श्री अरविंद दुबे, पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पांडे तथा जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया द्वारा छात्र-छात्राओं के साथ मध्यान्ह भोजन किया गया। साथ ही एडीएम श्रीमती श्वेता पवार, एएसपी श्री कमलेश कुमार, एसडीएम श्री मुकेश सिंह सहित अन्य अधिकारियों द्वारा भी छात्र-छात्राओं के साथ मध्यान्ह भोजन किया गया।






