स्कूल जिस बोर्ड से मान्यता प्राप्त है, उस बोर्ड के पाठ्यक्रम के अनुसार ही पुस्तकें पढ़ाई जाएं– कलेक्टर

नसीमखान
कलेक्टर की अध्यक्षता में जिले के अशासकीय स्कूलों के संचालकों और प्राचार्यों की बैठक आयोजित

रायसेन,
कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा की अध्यक्षता में जिले के अशासकीय विद्यालयों के संचालकों तथा प्राचार्यो और विकासखण्ड स्तरीय विभागीय अधिकारी की बैठक डाइट रायसेन में सम्पन्न हुई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, डीपीसी सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। बैठक में फीस वृद्धि, निजी प्रकाशकों की महंगी पाठ्य पुस्तकें और गणवेश सहित अन्य शैक्षणिक सामग्री स्कूलों द्वारा चिन्हित प्रतिष्ठानों पर ही उपलब्ध होने सहित अन्य बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा की गईं।
बैठक के प्रारंभ में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने अशासकीय विद्यालयों के संचालकों तथा प्राचार्यो से उनकी समस्याएं या कठिनाईयां जानी। कलेक्टर ने कहा कि स्कूल जिस बोर्ड से मान्यता प्राप्त है, उस बोर्ड के पाठ्यक्रम के अनुसार ही पुस्तकें पढ़ाई जाएं। निजी प्रकाशकों की महंगी पुस्तकें नहीं पढ़ाई जाएं और महंगी पुस्तकें लेने के लिए माता-पिता या अभिभावकों पर दबाव नहीं बनाया जाए। इसके अतिरिक्त कई निजी स्कूल संचालकों द्वारा स्मार्ट क्लॉस के नाम पर अतिरिक्त फीस की वसूली किए जाने की जानकारी संज्ञान में आई है, इस पर भी तत्काल रोक लगाई जाए। उन्होंने बच्चों के स्कूल बैग का बोझ करने के भी निर्देश दिए। इसी प्रकार बच्चों की यूनिफार्म इस प्रकार तय की जाए कि 03 साल तक उसे बदलना न पड़े। निजी स्कूल बच्चों व उनको पालकों पर पुस्तक, कापिया, यूनिफार्म किसी दुकान विशेष से ही क्रय करने के लिए दबाव न बनाएं। उन्होंने निजी स्कूलों के संचालकों तथा प्राचार्यो से कहा कि फीस जमा नहीं होने के कारण किसी बच्चे को पढ़ाई से वंचित ना किया जाए।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    नसीमखान सांची माध्यमिक स्तर तक शिक्षा निःशुल्क, उच्च कक्षाओं में विभिन्न मदों के शुल्क से बढ़ी चर्चा; विद्यालय प्रबंधन ने दी सफाईसांची,,,नगर के सांदीपनि शासकीय विद्यालय में कक्षा 9 से…

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर सहित आसपास के क्षेत्र में लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से जनजीवन प्रभावित हो रहा था। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश