रिपोर्टर@ दीपक कुमार गर्ग
कॉलेजों में वार्षिक उत्सव और पुरस्कार वितरण समारोह, छात्रों की उपलब्धियों को मान्यता देने और उनका जश्न मनाने का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है. यह कार्यक्रम आमतौर पर कॉलेज के मेधावी छात्रों को पुरस्कृत करने के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों और अन्य मनोरंजक कार्यक्रमों का भी आयोजन करता है. इसी तारतम्य में आज
जयसिंहनगर : 12 अप्रेल को स्थानीय पंडित अटल बिहारी वाजपेई शासकीय महाविद्यालय में वार्षिक उत्सव और पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जयसिंहनगर की विधायक मनीषा सिंह एवं जिला भाजपा अध्यक्ष अमिता चपरा ने शिरकत की। समारोह में कॉलेज के मेधावी छात्रों को विभिन्न क्षेत्रों में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया, जिसमें अकादमिक, खेल, सांस्कृतिक और अन्य गतिविधियों में शामिल थे.
एक राष्ट्र एक चुनाव से राजनीतिक सुचिता आएगी साथ ही देश का बहुत सारा धन एवं समय बचेगा -भाजपा जिला अध्यक्ष अमिता चपरा अपने विचार में कहा वही जयसिंहनगर विधायक मनीषा सिंह महाविद्यालय में लंबे समय से मांग की जा रही स्नातकोत्तर कक्षाओ को जल्दी ही शुरू करने की बात कही
कार्यक्रम में छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया, जिसमें काली नृत्य, लोकगीत आदि शामिल था। समारोह में छात्रों, अध्यापको और अभिभावकों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया और कार्यक्रम का आनंद लिया। यह कार्यक्रम कॉलेज के लिए एक महत्वपूर्ण कड्डी है जीसमे छात्रों को अपनी उपलब्धियों पर गर्व करने और भविष्य में और भी बेहतर करने के लिए प्रेरित होने का अवसर मिलता है ।
इनकी रही गरिमामयी उपस्थित
समारोह में जयसिंहनगर बिधायक मनीषा सिंह.भाजापा जिला अध्यक्ष अमिता चपरा ,भाजपा नेता भूपेन्द्र मिश्रा, विनय केवट, मंडल अध्यक्ष जयश्री कचेर, दीपक केसरवानी, नीरज शर्मा पार्षद, अनुपम द्विवेदी,कविता सिंह हीरालाल पाल, पत्रकार साथी राकेश गुप्ता, वेद प्रकाश द्विवेदी, पंकज पांडेय, इंजीनियर रवि शंकर तिवारी ,सुनील द्विवेदी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ धर्मेंद्र द्विवेदी साहित महाविद्यालय स्टॉप एवं छात्र अभिभावक कार्यक्रम में उपस्थित रहे कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य उपस्थित सभी मेहमानों को स्मृत चिन्ह भेट कर सम्मानित किया l






