सुरक्षा के नाम पर लगाई गई रैलिंग बन रही जानलेवा, दुर्घटनाओं में अब तक कई जानें जा चुकीं ।

नसीमखान
सांची। ऐतिहासिक नगर सांची से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षा की दृष्टि से लगाई गई लोहे की रैलिंग अब लोगों की जान की दुश्मन बनती जा रही है। सड़क के दोनों ओर नेशनल हाईवे विभाग द्वारा लगाई गई यह रैलिंग अब तक दर्जनों हादसों की वजह बन चुकी है। दुर्घटनाओं में कई लोगों ने अपनी जान गंवाई है तो कई आज भी अस्पतालों में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं।
स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि यह रैलिंग वाहन चालकों की दृष्टि बाधित करती है और दुर्घटना के समय राहत की जगह खतरा बन जाती है। कई जगह यह रैलिंग वाहन टकराने से ध्वस्त हो चुकी है, तो कई स्थानों से इसे असामाजिक तत्व उखाड़ ले गए हैं। इससे सरकार को लाखों रुपए का नुकसान भी हो चुका है।
गौरतलब है कि जब यह रैलिंग लगाई जा रही थी, तब ही नागरिकों ने इसका विरोध किया था, लेकिन विभाग ने इसे नजरअंदाज कर दिया। आज परिणाम यह है कि यह रैलिंग नगर की छवि को भी धूमिल कर रही है।
नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम ने बताया, “हमने कई बार एनएच विभाग से इस रैलिंग को हटाने की मांग की, लेकिन वे गंभीर नहीं हैं। अब परिषद में प्रस्ताव पारित कर शासन को भेजेंगे।”
वहीं, भाजपा नेता विक्रम प्रताप सिंह ने भी इस रैलिंग को दुर्घटना का कारण बताते हुए तत्काल हटाने की मांग की है। उन्होंने कहा, “सुरक्षा के नाम पर हो रहे हादसे अस्वीकार्य हैं, विभाग को अब और देरी नहीं करनी चाहिए।”
अब देखना यह है कि विभाग कब तक इस गंभीर मामले पर संज्ञान लेता है, या फिर रैलिंग यूं ही मासूम जानें लेती रहेगी।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    नसीमखान सांची माध्यमिक स्तर तक शिक्षा निःशुल्क, उच्च कक्षाओं में विभिन्न मदों के शुल्क से बढ़ी चर्चा; विद्यालय प्रबंधन ने दी सफाईसांची,,,नगर के सांदीपनि शासकीय विद्यालय में कक्षा 9 से…

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर सहित आसपास के क्षेत्र में लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से जनजीवन प्रभावित हो रहा था। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश