कड़कड़ाती गर्मी में आखिरकार नगर परिषद ने शुरू की ठंडे पानी की प्याऊ।

नसीमखान
सांची,, तेज़ धूप और भीषण गर्मी से जूझते नगरवासियों और पर्यटकों को आखिरकार राहत मिली, जब नगर परिषद द्वारा स्तूप रोड पर ठंडे पानी की प्याऊ प्रारंभ कर दी गई। प्याऊ का शुभारंभ नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम ने स्वयं प्यासे राहगीरों को ठंडा पानी पिलाकर किया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता जवाहर सिंह चौहान, नगर परिषद सीएमओ रामलाल कुशवाहा, लेखापाल महिपत शर्मा सहित कई पार्षद उपस्थित रहे।
हर वर्ष गर्मी की शुरुआत के साथ नगर परिषद द्वारा व्यस्ततम क्षेत्रों में प्याऊ की व्यवस्था की जाती रही है, किंतु इस बार समय पर यह सुविधा शुरू नहीं हो पाई। वहीं, सौर ऊर्जा विभाग द्वारा नगर में कई स्थायी प्याऊ निर्मित की गई थीं, परंतु देखरेख के अभाव में वे प्यास बुझाने में असफल रहीं। परिणामस्वरूप पर्यटकों एवं स्थानीय नागरिकों को ठंडे पेयजल के लिए इधर-उधर भटकते देखा गया।
सिर्फ पानी ही नहीं, नगरवासी अब छांव के लिए भी तरस रहे हैं। सड़क निर्माण एजेंसी द्वारा किए गए विकास कार्यों के चलते नगर के कई पुराने वृक्षों को काट दिया गया, जिससे पेड़ों की छांव और प्राकृतिक ऑक्सीजन दोनों का अभाव हो गया। निर्माण एजेंसी ने वृक्षारोपण का आश्वासन दिया था, पर वह भी अब तक हवाहवाई साबित हुआ है।
भीषण गर्मी में नगर परिषद द्वारा शुरू की गई प्याऊ भले ही देर से आई हो, पर इससे लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली है। नगरवासियों की अब यही अपेक्षा है कि आने वाले समय में पानी और हरियाली—दोनों की व्यवस्था पर प्रशासन समय रहते ध्यान देगा।

  • editornaseem

    Related Posts

    ऐतिहासिक नगरी सांची में बिजली अव्यवस्था, भीषण गर्मी में लोग बेहाल।आंखमिचौली बनी बड़ी समस्या, जल प्रदाय से लेकर स्ट्रीट लाइट व्यवस्था तक प्रभावित

    नसीमखान सांचीसांची:विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक नगरी सांची इन दिनों बिजली की बदहाल व्यवस्था से जूझ रही है। लगातार हो रही बिजली की आंखमिचौली ने नगरवासियों की परेशानी बढ़ा दी है। भीषण…

    बिजली बकाया वसूली अंतिम चरण में, लक्ष्य से पीछे रहा मंडल।

    नसीमखान सांची बकायादारों को नोटिस जारी, भुगतान न होने पर कनेक्शन काटने की तैयारी। सांची,,, क्षेत्र में विद्युत मंडल द्वारा बकाया राशि वसूली अभियान अब अंतिम चरण में पहुंच गया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऐतिहासिक नगरी सांची में बिजली अव्यवस्था, भीषण गर्मी में लोग बेहाल।आंखमिचौली बनी बड़ी समस्या, जल प्रदाय से लेकर स्ट्रीट लाइट व्यवस्था तक प्रभावित

    ऐतिहासिक नगरी सांची में बिजली अव्यवस्था, भीषण गर्मी में लोग बेहाल।आंखमिचौली बनी बड़ी समस्या, जल प्रदाय से लेकर स्ट्रीट लाइट व्यवस्था तक प्रभावित

    बिजली बकाया वसूली अंतिम चरण में, लक्ष्य से पीछे रहा मंडल।

    बिजली बकाया वसूली अंतिम चरण में, लक्ष्य से पीछे रहा मंडल।

    पांव से लाचार, मगर हौसला बुलंद—पक्षियों की प्यास बुझाने में जुटे रतन लाल जायसवाल।घुटनों की गंभीर बीमारी के बावजूद नगर में जगह-जगह जलपात्र टांगकर दे रहे मानवीय संवेदना का संदेश।

    पांव से लाचार, मगर हौसला बुलंद—पक्षियों की प्यास बुझाने में जुटे रतन लाल जायसवाल।घुटनों की गंभीर बीमारी के बावजूद नगर में जगह-जगह जलपात्र टांगकर दे रहे मानवीय संवेदना का संदेश।

    नम आंखों हजारों की भीड़ ने महाकाली को दी विदाई,

    नम आंखों हजारों की भीड़ ने महाकाली को दी विदाई,

    पुलिया निर्माण में बड़ा घोटाला! फर्जी बिलों से राशि आहरण के आरोप।साइकिल-हार्डवेयर दुकानों के नाम पर रेत-गिट्टी के बिल, जांच के बाद भी कार्रवाई नहीं

    पुलिया निर्माण में बड़ा घोटाला! फर्जी बिलों से राशि आहरण के आरोप।साइकिल-हार्डवेयर दुकानों के नाम पर रेत-गिट्टी के बिल, जांच के बाद भी कार्रवाई नहीं

    पश्चिमी देशों के युद्ध की आंच सांची तक, गैस और ईंधन को लेकर बढ़ी चिंता।अफवाहों और आपूर्ति की आशंकाओं के बीच उपभोक्ता और वाहन चालक हो रहे परेशान

    पश्चिमी देशों के युद्ध की आंच सांची तक, गैस और ईंधन को लेकर बढ़ी चिंता।अफवाहों और आपूर्ति की आशंकाओं के बीच उपभोक्ता और वाहन चालक हो रहे परेशान