नसीमखान
रायसेन
कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा द्वारा ग्राम चिलवाहा में आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया गया। उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से केंद्र में दर्ज बच्चों की संख्या तथा नियमित उपस्थिति, पोषण आहार वितरण, टीकाकरण आदि की जानकारी ली। कलेक्टर ने बच्चों से भी संवाद कर पूछा कि उन्हें आंगनवाड़ी आना अच्छा लगता है या नहीं, यहां कौन कौन सी खेल गतिविधियां होती हैं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका रोजाना आती हैं या नहीं। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने बच्चों से कहा कि वह आंगनवाड़ी जरूर आएं। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।






