ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार के मामले में सचिव निलंबित, सरपंच पर धारा 92 एवं धारा 40 के तहत वसूली की कार्रवाई

नसीमखान
वित्तीय अनियमितता के मामले में सरपंच-सचिव दोषी, बिना लेआउट एवं बिना मूल्यांकन के ही निकाली 5 लाख से ज्यादा की राशि

रायसेन,
रायसेन जिले की सांची जनपद की ग्राम पंचायत परवलिया के सरपंच एवं सचिव द्वारा सामुदायिक भवन निर्माण में वित्तीय अनियमित करने पर जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने पंचायत सचिव धरम सिंह यादव को निलंबित कर दिया है। साथ ही सरपंच श्रीमती छोटी बाई से धारा 92 एवं धारा 40 के तहत वसूली के निर्देश जारी किए हैं।
सांची जनपद की ग्राम पंचायत परवलिया अंतर्गत 17 अप्रैल 2025 को लगभग पांच लाख रू से अधिक राशि आहरित की गई। राशि आहरण के संबंध में बताया गया कि इस राशि का उपयोग सामुदायिक भवन निर्माण के लिए किया गया है। जांच किए जाने पर पाया गया कि सामुदायिक भवन निर्माण में ले-आउट एवं मूल्यांकन कार्य नही कराया गया, जो कि नियम के विरुद्ध है। भवन निर्माण में लेआउट तैयार नही किया जाना और न ही उसका मूल्यांकन कराया जाना वित्तीय अनियमितता को दर्शाता है। शासन की राशि का दुरुपयोग करने के मामले में तत्काल प्रभाव से राशि की वसूली सरपंच ग्राम पंचायत परवलिया श्रीमती छोटीबाई से करने के निर्देश जारी किए गए हैं और पंचायत सचिव धरम सिंह यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    नसीमखान सांची माध्यमिक स्तर तक शिक्षा निःशुल्क, उच्च कक्षाओं में विभिन्न मदों के शुल्क से बढ़ी चर्चा; विद्यालय प्रबंधन ने दी सफाईसांची,,,नगर के सांदीपनि शासकीय विद्यालय में कक्षा 9 से…

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर सहित आसपास के क्षेत्र में लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से जनजीवन प्रभावित हो रहा था। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश