कब्रिस्तान छोड़ आबादी में घुसे ‘कबर बिज्जू’, फैला रहे दहशत ।

नसीमखान
सांची,,
शहर और आस-पास के इलाकों में इन दिनों एक अजीब किस्म की दहशत ने लोगों को अपनी चपेट में ले रखा है। कभी सिर्फ कब्रिस्तानों और सुनसान इलाकों में दिखने वाला खतरनाक जंगली जानवर ‘कबर बिज्जू’ अब रिहायशी क्षेत्रों में खुलेआम घूमता नजर आ रहा है। डरावनी शक्ल और खौफनाक हरकतों के कारण यह जीव खासकर रात के समय घरों की छतों पर उछल-कूद करता है और लोगों में भय का माहौल बना रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, कबर बिज्जू कब्रों में सुराख कर मृत शरीरों को खाकर जीवित रहता है और कब्रिस्तान को ही अपना ठिकाना बनाता है। परंतु अब ये जानवर कब्रिस्तानों से निकलकर सूने पड़े मकानों, खंडहरों और यहां तक कि आबादी वाले क्षेत्रों में भी नजर आ रहे हैं। रात के समय अगर किसी घर का दरवाजा या खिड़की खुला मिल जाए, तो यह जानवर भीतर तक घुस आते हैं, जिससे किसी अनहोनी की आशंका बनी रहती है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि बच्चों के लिए यह जानवर विशेष रूप से खतरा बन चुके हैं। कई बार लोगों ने इन्हें बच्चों के पीछे भागते या गलियों में घूमते देखा है। इसके बावजूद प्रशासन और वन विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। नगर के विभिन्न क्षेत्रों में इन जानवरों की मौजूदगी लगातार देखी जा रही है, लेकिन इन्हें पकड़ने या भगाने की कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है।
अब जरूरत है कि प्रशासन और वन विभाग तुरंत हरकत में आए और इन खतरनाक जानवरों को आबादी से दूर करने की प्रभावी योजना बनाकर अमल में लाए, ताकि नागरिक भयमुक्त जीवन जी सकें।
इस मामले मे अतिरिक्त तहसीलदार नियति साहू ने बताया कि हम शीध्र ही वनविभाग को पत्र भेजकर उचित कार्यवाही करने का अनुरोध करेंगे ।साथ ही हम लोगों से भी अनुरोध करते है कि इन पशुओं से सुरक्षित रहने घरों के खिडक़ी दरवाजे अच्छी तरह बंद कर लेना चाहिए तथा बच्चों पर विशेष निगरानी रखी जानी चाहिए बच्चों को सुनसान तथा वीरान क्षेत्रों में दूरी बना कर रखी जाना चाहिए । जिससे सुरक्षित रह सकें ।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    नसीमखान सांची माध्यमिक स्तर तक शिक्षा निःशुल्क, उच्च कक्षाओं में विभिन्न मदों के शुल्क से बढ़ी चर्चा; विद्यालय प्रबंधन ने दी सफाईसांची,,,नगर के सांदीपनि शासकीय विद्यालय में कक्षा 9 से…

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर सहित आसपास के क्षेत्र में लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से जनजीवन प्रभावित हो रहा था। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश