जल की एक-एक बूंद को सहेजना जरूरी हैग्रामीण अपने गांव के जल स्त्रोतों को संरक्षित कर जल संग्रहण हेतु उपयोगी बनाएं

नसीमखान
ग्राम सांचेत में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल चौपाल आयोजित
जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने श्रमदान कर की प्राचीन बावड़ी की सफाई

रायसेन,
जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत रायसेन जिले के सांची जनपद के ग्राम सांचेत में जल चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा, सांची जनपद अध्यक्ष श्रीमती अर्चना पोर्ते, भोपाल संभागायुक्त श्री संजीव सिंह, कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा तथा जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया सम्मिलित हुए।
जल चौपाल में भोपाल संभागायुक्त श्री संजीव सिंह ने उपस्थित ग्रामीणों से कहा कि बारिश के अधिक से अधिक पानी को संग्रहित करने के लिए शासन द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें तालाब, बावड़ी, कुएं सहित अन्य जल संरचनाओं की मरम्मत और जीर्णोद्धार कार्य किया जा रहा है। यहां ग्राम में स्थित प्राचीन बावड़ी, कुएं आदि जल संरचनाओं की साफ-सफाई और संरक्षण से इनमें बारिश का अधिक से अधिक पानी संग्रहित हो सकेगा। ग्रामीणजन यह संकल्प लें कि बारिश की हर बूंद को सहेजने के लिए प्रयास करेंगे।
सांची विधायक डॉ चौधरी ने ग्रामीणों से कहा कि पानी की एक-एक बूंद का महत्व है। वर्तमान में जल संरक्षण बेहद जरूरी है और इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जल गंगा संवर्धन अभियान शुरू किया है। जिसमें नदी, तालाब, कुओं, बावड़ी आदि की साफ-सफाई की जा रही है! उनका जीर्णोद्धार किया जा रहा है। पहले इनमें वर्ष भर पानी रहता था लेकिन अब गर्मी का मौसम आने के पहले ही या तो यह जल स्त्रेत सूख जाते हैं या पानी कम हो जाता है। सभी ग्रामीण इस अभियान से जुड़े और जल स्त्रोतों के संरक्षण में अपना योगदान दें जिससे कि इन्हें वर्ष भर पानी संग्रहण के लिए उपयोगी बनाया जा सके। जल चौपाल में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया तथा श्री राकेश शर्मा ने ग्रामीणजन को संबोधित कर जल संरक्षण हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने श्रमदान कर की प्राचीन बावड़ी की सफाईग्राम सांचेत में जल चौपाल के पहले सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा, सांची जनपद अध्यक्ष श्रीमती अर्चना पोर्ते, संभागायुक्त श्री संजीव सिंह, कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, श्री राकेश शर्मा तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा सामूहिक रूप से श्रमदान कर प्राचीन बावड़ी की साफ-सफाई की गई।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    नसीमखान सांची माध्यमिक स्तर तक शिक्षा निःशुल्क, उच्च कक्षाओं में विभिन्न मदों के शुल्क से बढ़ी चर्चा; विद्यालय प्रबंधन ने दी सफाईसांची,,,नगर के सांदीपनि शासकीय विद्यालय में कक्षा 9 से…

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर सहित आसपास के क्षेत्र में लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से जनजीवन प्रभावित हो रहा था। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश