सांची में निर्माणाधीन नाले ने बढ़ाई दुकानदारों की मुश्किलें, व्यवसाय पर पड़ा बुरा असर

नसीमखान

सांची,,
ऐतिहासिक पर्यटन नगरी सांची में लंबे समय से चल रहा नाले का निर्माण दुकानदारों और स्थानीय व्यवसायियों के लिए मुसीबत बन गया है। पौने तीन करोड़ की लागत से हो रहा यह निर्माण कार्य कछुआ गति से आगे बढ़ रहा है, जिससे रोज़मर्रा की गतिविधियों पर बुरा असर पड़ रहा है।
एनएच किनारे बन रहे इस नाले की चौड़ाई करीब चार फीट और गहराई पांच फीट है। कुछ दुकानों के सामने इसका निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन खुले छोड़ दिए गए निर्माण स्थल लोगों के लिए खतरे का कारण बन गए हैं। इससे न सिर्फ दवा दुकानों और निजी क्लीनिकों तक मरीजों की पहुंच बाधित हो रही है, बल्कि स्थानीय दुकानदारों का व्यवसाय भी लगभग ठप्प हो चुका है।
इन दिनों बेमौसम बारिश के चलते मिट्टी सड़कों पर फैल चुकी है, जिससे कीचड़ और फिसलन की स्थिति बन गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य के कारण आए दिन मरीजों और आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
निर्माण में सबसे बड़ी बाधा अतिक्रमण बना हुआ है, जिसे हटाने में प्रशासन असहाय नजर आ रहा है। व्यापारियों का आरोप है कि प्रभावी अतिक्रमणकारियों के सामने प्रशासन की कार्रवाई लचर हो चुकी है।
व्यवसायियों ने नगर परिषद सीएमओ श्री रामलाल कुशवाह से मिलकर अपनी समस्याएं रखीं। सीएमओ ने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया है, जबकि नगर परिषद जनप्रतिनिधि भी लगातार नाले निर्माण हेतु प्रयास रत हैं बावजूद इसके अब तक स्थिति जस की तस बनी हुई है। लोगों का कहना है कि अगर इसी तरह खुला नाला पड़ा रहा तो कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती है।
अब सवाल यह है कि अगर कोई दुर्घटना होती है तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा?
स्थानीय प्रशासन को चाहिए कि निर्माण कार्य में तेजी लाए, अतिक्रमण हटाने की प्रभावी कार्यवाही करे और लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता दे।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    नसीमखान सांची माध्यमिक स्तर तक शिक्षा निःशुल्क, उच्च कक्षाओं में विभिन्न मदों के शुल्क से बढ़ी चर्चा; विद्यालय प्रबंधन ने दी सफाईसांची,,,नगर के सांदीपनि शासकीय विद्यालय में कक्षा 9 से…

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर सहित आसपास के क्षेत्र में लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से जनजीवन प्रभावित हो रहा था। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश