नसीमखान सांची
सांची,,,कृषक उत्पादक सहकारी संस्था मर्यादित सांची (एफपीओ), जिला रायसेन द्वारा राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (NCDC) के तत्वाधान में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 100 किसानों ने भाग लिया, जिन्हें प्रशिक्षण उपरांत प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।
प्रशिक्षण के दौरान किसानों को फसल बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही किसानों की समस्याएं भी सुनी गईं, जिनका समाधान उपस्थित अधिकारियों द्वारा संतोषजनक तरीके से किया गया।
कार्यक्रम में एफपीओ की सदस्यता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया तथा संस्था की गतिविधियों से किसानों को अवगत कराया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में गौरव शाक्य उपस्थित रहे। उनके साथ रोबिन सक्सेना, जिला सहकारी बैंक सांची के शाखा प्रबंधक इमरान जाफरी, प्रबंधक नरेश राजपूत, संस्था के अध्यक्ष शैतान सिंह, सीईओ महेंद्र जाट एवं अकाउंटेंट योगेंद्र सिंह सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
किसानों को जागरूक कर सशक्त बनाने की दिशा में यह प्रशिक्षण कार्यक्रम एक सार्थक पहल साबित हुआ।





