नसीमखान खान सांची
सांची,,,स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय रायसेन के विद्यार्थियों को नशा मुक्ति का संदेश देने हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग के मार्गदर्शन में उत्कर्ष नशा मुक्ति केंद्र सांची द्वारा किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वेदप्रकाश शर्मा ने कहा कि नशा एक मानसिक बीमारी है और अधिकांश अपराधों की जड़ है। उन्होंने युवाओं से नशे के दुष्परिणामों को समझकर इससे दूर रहने की अपील की। संस्था की अध्यक्ष इंदिरा शर्मा ने बताया कि केंद्र द्वारा काउंसलिंग, चिकित्सा एवं विभिन्न थेरेपी के माध्यम से नशा मुक्ति का प्रयास किया जा रहा है।
सामाजिक न्याय विभाग के उपसंचालक मनोज बाथम ने कहा कि युवाओं की भागीदारी से ही नशा मुक्त भारत का लक्ष्य संभव है। महाविद्यालय के प्राचार्य के एम जॉन ने भी विद्यार्थियों को जागरूक रहने की प्रेरणा दी।
इस दौरान काउंसलर अतुल जाट ने विद्यार्थियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में गोपाल शाक्य, प्रकाश लोधी सहित अन्य उपस्थित रहे तथा विद्यार्थियों को नशा मुक्ति प्रदर्शनी का अवलोकन भी कराया गया।
युवाओं की जागरूक भागीदारी से ही नशा मुक्त समाज की मजबूत नींव रखी जा सकती है।





