सांची में श्रद्धा और शांति का पर्व: बुद्ध जयंती पर उमड़ा जनसैलाब

नसीमखान

सांची, ,– विश्वविख्यात बौद्ध स्थल सांची स्तूप परिसर में आज बुद्ध जयंती के पावन अवसर पर श्रद्धा, भक्ति और शांति का अनुपम संगम देखने को मिला। ऐतिहासिक बौद्ध मंदिर परिसर में महाबोधि सोसायटी द्वारा भव्य आयोजन किया गया, जिसमें देश-विदेश से बड़ी संख्या में बौद्ध अनुयायी शामिल हुए।
सांची, जिसे भगवान बुद्ध की पावन धरा माना जाता है, वही स्थान है जहाँ सम्राट अशोक ने कलिंग युद्ध के पश्चात शांति का संदेश देते हुए बौद्ध धर्म अपनाया था। यहीं भगवान बुद्ध के परम शिष्य सारिपुत्र और महामोदग्लायन की पवित्र अस्थियाँ भी सुरक्षित रखी गई हैं।
आज सुबह से ही मंदिर परिसर में अनुयायियों का तांता लग गया था। विशेष पूजा-अर्चना, धम्म प्रवचन और बुद्ध वंदना का आयोजन हुआ। इस अवसर पर महाबोधि सोसायटी के प्रभारी सहित कई प्रमुख बौद्ध धर्मगुरुओं एवं भिक्षुओं ने भगवान बुद्ध के जीवन, शिक्षाओं और अहिंसा के मार्ग पर प्रकाश डाला तथा उपस्थित जनसमूह से उनके बताए रास्ते पर चलने का आव्हान किया।
हालांकि, परंपरानुसार प्रतिवर्ष निकाली जाने वाली भव्य शोभायात्रा इस वर्ष अपरिहार्य कारणों से नहीं हो सकी, परंतु श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं दिखी। नगर भर में बौद्ध अनुयायी बौद्ध ध्वज लिए भ्रमण करते देखे गए, वहीं स्तूप परिसर में स्मारकों का दर्शन और अवलोकन करते श्रद्धालु पूरे वातावरण को शांति और भक्ति से भरते रहे।
आज का दिन न केवल बौद्ध अनुयायियों के लिए, बल्कि समस्त मानवता के लिए शांति, करुणा और सत्य के आदर्शों को स्मरण करने का दिन रहा। सांची एक बार फिर बुद्ध की शिक्षाओं की जीवंत धरा के रूप में स्थापित हुई।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    नसीमखान सांची माध्यमिक स्तर तक शिक्षा निःशुल्क, उच्च कक्षाओं में विभिन्न मदों के शुल्क से बढ़ी चर्चा; विद्यालय प्रबंधन ने दी सफाईसांची,,,नगर के सांदीपनि शासकीय विद्यालय में कक्षा 9 से…

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर सहित आसपास के क्षेत्र में लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से जनजीवन प्रभावित हो रहा था। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश