सांची बस स्टैंड का प्रतीक्षालय बदहाल, प्रशासन की अनदेखी से नगर की छवि पर दाग

नसीमखान
सांची। नगर के मुख्य बस स्टैंड परिसर में स्थित यात्री प्रतीक्षालय जर्जर हालत में पहुंच चुका है। लगभग 35 वर्ष पूर्व विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण द्वारा निर्मित यह प्रतीक्षालय आज प्रशासनिक उपेक्षा का शिकार होकर आवारा पशुओं और दोपहिया वाहनों का ठिकाना बन कर रह गया है।
एक समय यात्रियों की सहूलियत के लिए निर्मित इस प्रतीक्षालय की दशा अब इतनी खराब हो गई है कि न तो यहां यात्री रुकते हैं और न ही कोई सुविधा दिखाई देती है। प्रतीक्षालय का उद्घाटन शिलालेख तक समय की धूल में छिप गया है।
विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण के कार्यकाल के बाद से अब तक न तो किसी स्थानीय प्रशासन ने इस प्रतीक्षालय की सुध ली और न ही इसके मरम्मत के कोई प्रयास किए गए। इस दौरान नगर पालिका में कई सीएमओ (मुख्य नगर पालिका अधिकारी) आए और चले गए, लेकिन प्रतीक्षालय की दुर्दशा जस की तस बनी रही। प्रतीक्षालय आज भी इस इंतजार में है कि कब प्रशासन इसकी हालत पर ध्यान देगा।
यही नहीं, प्रतीक्षालय के समीप ही संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की प्रतिमा स्थापित है, जिस पर देश-विदेश से आने वाले अनुयायी और विशिष्टजन श्रद्धा अर्पित करते हैं। बस स्टैंड परिसर के बीचोंबीच स्थित यह प्रतीक्षालय अब गुमठी धारियों के अतिक्रमण का शिकार हो चला है
यह क्षेत्र राजनीतिक और सामाजिक कार्यक्रमों का सार्वजनिक केंद्र भी है, जहां आए दिन बड़ी संख्या में लोग एकत्र होते हैं, परंतु फिर भी प्रशासन उदासीन बना हुआ है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि इस प्रतीक्षालय के स्थान पर व्यवस्थित रूप से दुकानों का निर्माण कर व्यवसायियों को आवंटित किया जाए, तो इससे नगर की छवि संवर सकती है और प्रशासन की आय में भी वृद्धि हो सकती है।
नगरवासियों ने प्रशासन से इस प्रतीक्षालय की स्थिति को लेकर शीघ्र संज्ञान लेने की मांग की है।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    नसीमखान सांची माध्यमिक स्तर तक शिक्षा निःशुल्क, उच्च कक्षाओं में विभिन्न मदों के शुल्क से बढ़ी चर्चा; विद्यालय प्रबंधन ने दी सफाईसांची,,,नगर के सांदीपनि शासकीय विद्यालय में कक्षा 9 से…

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर सहित आसपास के क्षेत्र में लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से जनजीवन प्रभावित हो रहा था। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश