सांची की सोलर सिटी योजना बनी दिखावा, करोड़ों की परियोजना अंधेरे में गुम

नसीमखान

सरकारी राशि से रोशन हुआ क्षेत्र फिर डूबा अंधेरे में, सोलर खंभे व प्लेटें गायब

सांची – देश की पहली सोलर सिटी के रूप में प्रचारित सांची आज फिर अंधेरे में डूबी नजर आ रही है। करोड़ों रुपए की लागत से विकसित की गई यह बहुचर्चित परियोजना अब लापरवाही और भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी है।
जानकारी के अनुसार इस नगर को देश की पहली सोलर सिटी बनाने खूब प्रचार प्रसार हुआ इसके लिए नागौरी स्थित पहाड़ी,का चयन किया गया। जहां सोलर प्लांट तैयार किया गया था, वहां तक सांची से सीसी रोड बनाया गया और रास्ते भर सोलर खंभे लगाए गए। एक समय यह प्रतीक बन गया था कि सांची क्षेत्र सौर ऊर्जा की रोशनी से सदा प्रकाशित रहेगा। लेकिन कुछ ही समय में सोलर प्लेटें और खंभे गायब हो गए। जिन खंभों को उखाड़ा नहीं जा सका, उन्हें काटकर ले जाया गया।
लोगों को बड़ी राशि वसूल कर सोलर कनेक्शन दिए गए, लेकिन इन पर आने वाला खर्च इतना अधिक था कि लोग पीछे हट गए। इस कारण सरकार की बिजली बचाने की मंशा पूरी नहीं हो सकी और क्षेत्र फिर पारंपरिक बिजली पर निर्भर हो गया।
गौरतलब है कि इस सोलर प्लांट का उद्घाटन प्रधानमंत्री द्वारा किए जाने की चर्चा थी, लेकिन तत्कालीन मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसका उद्घाटन स्तूप परिसर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया था।
अब नगर में यह योजना चर्चा का विषय बनी हुई है। नागरिकों की मांग है कि करोड़ों की इस योजना की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए ताकि सच्चाई सामने आ सके।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांची में कृषक उत्पादक सहकारी संस्था का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।100 किसानों ने लिया हिस्सा, फसल बीमा योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी।

    नसीमखान सांचीसांची,,,कृषक उत्पादक सहकारी संस्था मर्यादित सांची (एफपीओ), जिला रायसेन द्वारा राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (NCDC) के तत्वाधान में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग…

    स्वामी विवेकानंद कॉलेज के विद्यार्थी बनेंगे नशा मुक्ति के संवाहक।सांची में जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से किया अवगत।

    नसीमखान खान सांचीसांची,,,स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय रायसेन के विद्यार्थियों को नशा मुक्ति का संदेश देने हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांची में कृषक उत्पादक सहकारी संस्था का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।100 किसानों ने लिया हिस्सा, फसल बीमा योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी।

    सांची में कृषक उत्पादक सहकारी संस्था का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।100 किसानों ने लिया हिस्सा, फसल बीमा योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी।

    स्वामी विवेकानंद कॉलेज के विद्यार्थी बनेंगे नशा मुक्ति के संवाहक।सांची में जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से किया अवगत।

    स्वामी विवेकानंद कॉलेज के विद्यार्थी बनेंगे नशा मुक्ति के संवाहक।सांची में जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से किया अवगत।

    पटवारी हल्का क्रमांक 20 में व्यवस्था ठप, पटवारी की अनुपस्थिति से ग्रामीण परेशान।प्रभार को लेकर असमंजस, किसानों और आमजन के काम अटके—प्रशासन ने शीघ्र कार्रवाई का दिया आश्वासन

    पटवारी हल्का क्रमांक 20 में व्यवस्था ठप, पटवारी की अनुपस्थिति से ग्रामीण परेशान।प्रभार को लेकर असमंजस, किसानों और आमजन के काम अटके—प्रशासन ने शीघ्र कार्रवाई का दिया आश्वासन

    ग्राम पंचायत भररी में जल गंगा संवर्धन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    ग्राम पंचायत भररी में जल गंगा संवर्धन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    गर्मी की दस्तक के साथ ही पानी संकट गहराया, 5 ट्यूबवेल बंद।19 में से 5 ट्यूबवेल ने छोड़ा साथ, जलस्तर गिरने से मटमैला पानी—प्रशासन की तैयारी पर उठे सवाल

    गर्मी की दस्तक के साथ ही पानी संकट गहराया, 5 ट्यूबवेल बंद।19 में से 5 ट्यूबवेल ने छोड़ा साथ, जलस्तर गिरने से मटमैला पानी—प्रशासन की तैयारी पर उठे सवाल