बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने विद्युत विभाग तैयार, बारिश पूर्व शुरू की लाइन दुरुस्ती और पेड़ों की छंटाईतेज हवा और आंधी से पहले कंपनी ने कसी कमर

नसीमखान सांची

सांची,,  जिले में बदलते मौसम और आसमान में लगातार बादलों के डेरा जमाने के चलते आगामी दिनों में तेज हवा, आंधी और बारिश की संभावना बढ़ती जा रही है। हर वर्ष तेज हवाओं और आंधी के दौरान बिजली लाइनों पर पेड़ गिरने से आपूर्ति बाधित होती रही है, जिससे आमजन को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
इन्हीं संभावित समस्याओं से निपटने के लिए विद्युत वितरण कंपनी ने इस बार समय रहते तैयारी शुरू कर दी है। बारिश पूर्व विशेष अभियान चलाकर बिजली लाइनों के समीप स्थित छोटे-बड़े पेड़ों की छंटाई का कार्य किया जा रहा है, ताकि आंधी-तूफान में गिरने वाले पेड़ बिजली आपूर्ति को प्रभावित न कर सकें। इस समस्या को लेकर क्षेत्रीय अधिकारियों ने सभी बिजली कर्मचारियों को बिजली लाइन को पेड मुक्त करने के निर्देश दिये हैं
इसके अलावा बिजली विभाग द्वारा लाइन की मरम्मत, जर्जर तारों की पहचान एवं बदलने का काम भी तेजी से किया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार यह कार्य अगले कुछ सप्ताहों तक चलेगा, ताकि बारिश के दौरान उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सके।
बिजली कंपनी का यह कदम आम जनता की सुविधा और आपदा प्रबंधन की दिशा में एक सराहनीय पहल के रूप में देखा जा रहा है।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    नसीमखान सांची माध्यमिक स्तर तक शिक्षा निःशुल्क, उच्च कक्षाओं में विभिन्न मदों के शुल्क से बढ़ी चर्चा; विद्यालय प्रबंधन ने दी सफाईसांची,,,नगर के सांदीपनि शासकीय विद्यालय में कक्षा 9 से…

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर सहित आसपास के क्षेत्र में लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से जनजीवन प्रभावित हो रहा था। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश