50 विस्तरीय सिविल अस्पताल जयसिंहनगर में गंदगी का अंबार, मरीजों को हो रही भारी परेशानी ।

रिपोर्टर: दीपक कुमार गर्ग, शहडोल .
जयसिंहनगर। स्वच्छ भारत मिशन के दौरान स्वच्छता के लिए सुर्खियों में रहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जयसिंहनगर इन दिनों लचर व्यवस्था और गंदगी के चलते चर्चा में है। रखरखाव और सफाई के अभाव में अस्पताल परिसर के अंदर और बाहर गंदगी का साम्राज्य फैल गया है, जिससे न सिर्फ मरीज बल्कि उनके साथ आए परिजन भी परेशान हैं।
अस्पताल के आसपास खुले में फेंके जा रहे सड़े-गले खाद्य पदार्थ, उपयोग किए गए इंजेक्शन और मेडिकल कचरे के ढेर संक्रमण फैलाने का खतरा बनते जा रहे हैं। वार्डों की स्थिति भी दयनीय है, जहां मरीज गंदगी के बीच इलाज कराने को मजबूर हैं। बेड पर बिछी धब्बेदार चादरें स्वच्छता की पोल खोल रही हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जब किसी कर्मचारी से सफाई व्यवस्था के बारे में सवाल किया जाता है, तो वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं देते। ऐसे में मरीज और उनके परिजन भी चुपचाप सब कुछ सहने को मजबूर हैं।
स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली पर जिम्मेदार मौन ।
चौंकाने वाली बात यह है कि इस स्थिति के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी मौन साधे हुए हैं। जबकि इसी अस्पताल को “कायाकल्प अभियान” के तहत पहले प्रशंसा मिल चुकी है। अब वही अस्पताल बदइंतजामी और गंदगी का अड्डा बन गया है।

भीषण गर्मी में पीने के पानी तक का अभाव ।
सूत्रों के अनुसार, अस्पताल में पिछले दो दिनों से पीने का पानी भी उपलब्ध नहीं है। दूर-दराज से इलाज के लिए आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को बेहद कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। करोड़ों की लागत से निर्मित यह 50 विस्तरीय सिविल अस्पताल मूलभूत सुविधाओं से वंचित नजर आ रहा है।
यदि समय रहते अस्पताल प्रशासन और संबंधित विभागों द्वारा गंभीरता नहीं दिखाई गई, तो यह हालात मरीजों की सेहत के लिए घातक सिद्ध हो सकते हैं। स्वच्छ भारत मिशन और कायाकल्प जैसी योजनाओं की सफलता तब तक अधूरी है, जब तक जमीनी हकीकत नहीं सुधरती।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    नसीमखान सांची माध्यमिक स्तर तक शिक्षा निःशुल्क, उच्च कक्षाओं में विभिन्न मदों के शुल्क से बढ़ी चर्चा; विद्यालय प्रबंधन ने दी सफाईसांची,,,नगर के सांदीपनि शासकीय विद्यालय में कक्षा 9 से…

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर सहित आसपास के क्षेत्र में लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से जनजीवन प्रभावित हो रहा था। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश