आगामी एक सप्ताह में जल गंगा संवर्धन अभियान के कार्यो में लाएं प्रगति- कलेक्टर श्री विश्वकर्मा

नसीमखान
कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने बेगमगंज जनपद कार्यालय में आयोजित पंचायत सचिवों और रोजगार सहायकों की संयुक्त बैठक में दिए निर्देश

रायसेन,
कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा ने बेगमगंज जनपद पंचायत कार्यालय में आयोजित ग्राम पंचायत सचिवों तथा रोजगार सहायकों की संयुक्त बैठक में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्राम पंचायतों में किए जा रहे कार्यो की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अभियान के तहत खेत तालाब निर्माण, रिचार्ज पिट सहित अन्य प्रारंभ किए गए कार्यो, प्रगतिरत कार्यो की विस्तार से जानकारी लेते हुए समीक्षा करते हुए कार्यो में संतोषजनक प्रगति नहीं होने पर पंचायत सचिवों और रोजगार सहायकों को आगामी एक सप्ताह में कार्यो में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि बेगमगंज जनपद क्षेत्र में 296 खेत तालाब और 262 रिचार्ज पिट पूर्ण कराए जाने हैं।
कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने पंचायत सचिवों और रोजगार सहायकों को जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत किए जा रहे कार्यो को गंभीरतापूर्वक पूर्ण कराने के निर्देश देते हुए कहा कि वर्तमान के साथ-साथ भविष्य की जल से जुड़ी जरूरतों को बनाए रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। विगत वर्षों के भू-जल स्तर और वर्तमान भू-जल स्तर में काफी अंतर आया है। इस बारे में सभी को गहन विचार-विमर्श करना बेहद जरूरी है। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने निर्देश दिए कि आपसी समन्वय से खेत तालाब निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराएं जाएं। साथ ही और किसानों को भी खेत तालाब निर्माण के लिए प्रोत्साहित करें। इससे भू-जल स्तर में वृद्धि के साथ ही खेत में सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी भी मिलेगा। उन्होंने जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत पंचायतों में किए जा रहे अन्य कार्यो तथा जागरूकता गतिविधियों की भी जानकारी लेते हुए नागरिकों को जल का महत्व बताते हुए जल संरक्षण हेतु प्रेरित करने के लिए कहा। बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    सीएम हाउस के वैभव पर भारी पड़ी कृषक की आत्मीयता – लोकप्रिय जननायक डॉ. मोहन यादव का जन्मोत्सव भोपाल. नसीमखान राजधानी भोपाल स्थित मुख्यमंत्री आवास ‘ सीएम हाउस’ आज मात्र…

    ग्राम पंचायत भररी में जल गंगा संवर्धन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    रिपोर्टर दीपक कुमार गर्ग शहडोल शहडोल जयसिंहनगर जल संकट को दूर भगाओ, व्यर्थ में पानी न बहाओ जल गंगा संवर्धन अभियान शहडोल जिले में प्रगति पर है। जल गंगा संवर्धन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ग्राम पंचायत भररी में जल गंगा संवर्धन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    ग्राम पंचायत भररी में जल गंगा संवर्धन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    गर्मी की दस्तक के साथ ही पानी संकट गहराया, 5 ट्यूबवेल बंद।19 में से 5 ट्यूबवेल ने छोड़ा साथ, जलस्तर गिरने से मटमैला पानी—प्रशासन की तैयारी पर उठे सवाल

    गर्मी की दस्तक के साथ ही पानी संकट गहराया, 5 ट्यूबवेल बंद।19 में से 5 ट्यूबवेल ने छोड़ा साथ, जलस्तर गिरने से मटमैला पानी—प्रशासन की तैयारी पर उठे सवाल

    नगर परिषद का बजट सर्वसम्मति से पारित, विकास कार्यों पर रहेगा फोकस।सौंदर्यीकरण, सीसी रोड, पेयजल, स्वच्छता और बस स्टैंड निर्माण सहित कई प्रस्तावों को मिली मंजूरी

    नगर परिषद का बजट सर्वसम्मति से पारित, विकास कार्यों पर रहेगा फोकस।सौंदर्यीकरण, सीसी रोड, पेयजल, स्वच्छता और बस स्टैंड निर्माण सहित कई प्रस्तावों को मिली मंजूरी

    खेत में आग से तीन एकड़ गेहूं की फसल राख।मेहगांव में अग्निकांड, ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की तत्परता से बड़ा नुकसान टला।

    खेत में आग से तीन एकड़ गेहूं की फसल राख।मेहगांव में अग्निकांड, ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की तत्परता से बड़ा नुकसान टला।

    सिद्धेश्वरी माता मंदिर में धूमधाम से मनाया गया राम जन्मोत्सव।

    सिद्धेश्वरी माता मंदिर में धूमधाम से मनाया गया राम जन्मोत्सव।