कृषि विकास खंड कार्यालय में पदस्थ श्री यादव के सेवा निवृत्त होने पर दी भावभीनी विदाई ।

नसीमखान
सांची,,, नगर में कृषि विकास खंड कार्यालय में पदस्थ श्री विजय यादव के निवृत्त होने पर कार्यालय अधिकारी कर्मचारियों ने उन्हें पुष्प मालाओं एवं उपहार भेंट कर भावभीनी विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया ।इस अवसर पर विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों ने उनके कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।इस अवसर पर श्री यादव के साथ उनका परिवार के लोग भी उपस्थित रहे।
आज नगर में स्थित कृषि विकास खंड कार्यालय में पदस्थ विजय यादव के सेवा निवृत्त होने पर उनका सम्मान किया गया तथा उन्हें उपहार भेंट किए गए ।इस अवसर पर श्री यादव के परिवार के सदस्य भी उपस्थित रहे ।इस विदाई कार्यक्रम में कार्यालय के सभी अधिकारी कर्मचारी एवं विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित हुए ।इस अवसर पर कृषि अनुविभागीय अधिकारी जीएस रायकवार ने उनके कार्य की प्रशंसा की ।एवं कहा वह एक कर्तव्य निष्ठ कर्मचारी के रूप में उन्होंने शासन को अपनी सेवा दी हैं तथा समय समय पर जो भी कार्य सौपे गए उन्होंने निष्ठा के साथ पूर्ण किये हैं तथा उन्होंने अपने कार्यकाल मे किये कार्य की एक मिसाल कायम की हैं हम उनके भविष्य की उज्जवल कामना करते हैं ।इस अवसर पर वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी एस के त्रिपाठी ने उनका पुष्प मालाओं से सम्मान करते हुए कहा कि श्री यादव ने अपने कार्यकाल के दौरान अपने कर्तव्यों का निर्वहन तो किया ही साथ ही शासन की सेवा देने के उपरांत उन्होंने अनुशासन में रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया जो प्रशंसनीय है तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।इस अवसर पर कार्यालय एवं विभाग के अन्य कर्मचारियों ने भी उनके कार्यकाल की भूरी भूरी प्रशंसा की तथा उन्हें पुष्प मालाओं से विदाई दी ।गौरतलब है कि श्री यादव न केवल कार्यालय बल्कि कार्यालय से हटकर समाज में भी अपनी मृदु भाषी एवं अपने व्यवहार से लोगो का दिल जीता ।किसानों के साथ भी उनका व्यवहार एक परिवार की भांति रहा है उन्होंने शासन को 42 वर्ष सेवाएं दी हैं ।इस अवसर पर नगर के भी कुछ लोग उपस्थित रहे ।इस अवसर पर इतनी लंबी सेवा देने के दौरान अपने साथियों से बिछडने पर उनके आंसू छलकते दिखाई दिये ।इस अवसर पर उन्होंने अपने विदाई आयोजन पर अपने सभी अधिकारियों कर्मचारियों का जो सहयोग मिला तथा जो प्यार एवं साथ मिला उसके लिए उन्होंने सभी का आभार प्रकट किया ।इस अवसर पर उपस्थित अनुविभागीय कृषि अधिकारी जीएस रायकवार वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी एसके त्रिपाठी सियाराम रघुवंशी मंगल सिंह रैकवार सीएल अहिरवार श्रीमती सुषमा सिंह श्रीमती मेरी अमिया जाटव माधवी गौर नीतेश रघुवंशी सुरेश परमार अंकित खींची जतिन वर्मा राहुल रायकवार आलोक झंवर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    नसीमखान सांची माध्यमिक स्तर तक शिक्षा निःशुल्क, उच्च कक्षाओं में विभिन्न मदों के शुल्क से बढ़ी चर्चा; विद्यालय प्रबंधन ने दी सफाईसांची,,,नगर के सांदीपनि शासकीय विद्यालय में कक्षा 9 से…

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर सहित आसपास के क्षेत्र में लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से जनजीवन प्रभावित हो रहा था। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश