नसीमखान
रायसेन,
कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा गुरूवार को जिले की गैरतगंज तहसील की ग्राम पंचायत बनखेड़ी के शांति धाम स्थल का निरीक्षण किया गया। उन्होंने शांति धाम में नवीन शेड का निर्माण कराए जाने के आदेश उपस्थित अधिकारियों को दिए। जनपद पंचायत के एई नरेश ठाकरे ने बताया कि शेड का निर्माण एक सप्ताह में पूरा कर लिया जाएगा। इसके लिए ग्राम पंचायत की पांचवें वित्त आयोग की राशि का उपयोग किया जाएगा। कलेक्टर द्वारा स्थानीय जनप्रतिनिधियों, आमजन से भी संवाद किया गया।






