नसीमखान
रायसेन,
जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित वीसी कक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पाण्डे भी उपस्थित रहे। बैठक के प्रारंभ में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने गत बैठक में चिन्हित हॉट स्पॉट पर सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु दिए गए निर्देशों के अनुरूप अभी तक की गई कार्यवाही की विस्तृत जानकारी ली।
बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा तथा पुलिस अधीक्षक श्री पाण्डे ने जिले में गत वर्ष तथा वर्तमान वर्ष में हुई सड़क दुर्घटनाओं की संख्या, इन दुर्घटनाओं में घायलों तथा मृतकों की जानकारी ली और दुर्घटना के कारणों पर विस्तृत चर्चा कर रोकथाम हेतु आवश्यक कार्यवाही के निर्देश अधिकारियों को दिए। साथ ही हिट एण्ड रन के प्रकरणों तथा उनमें की गई कार्यवाही की भी जानकारी ली। उन्होंने यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश देते हुए कहा कि समझाईश के उपरांत भी यातायात नियमों का उल्लंघन करने तथा ओवर लोडिंग करने वाले वाहन चालकों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। यातायात प्रभारी अधिकारी श्रीमती लता मालवीय द्वारा सड़क सुरक्षा समिति के एजेण्डे के बारे जानकारी दी गई। बैठक में डिप्टी कलेक्टर श्री मनीष शर्मा, डिस्ट्रिक्ट होमगार्ड कमान्डेंट श्री उमेश तिवारी सहित पुलिस, यातायात, लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य, एनएचएआई तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।






