नसीमखान
रायसेन,
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सोमवार को रायसेन जिले के बरेली में देश के वीर सैनिकों के सम्मान में आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। तिरंगा यात्रा में अपार जन समूह शामिल हुआ। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने वंदे मातरम और भारत माता की जय का उद्घोष किया। बरेली में सड़क मार्ग के दोनों और से अपार जन-समूह ने मुख्यमंत्री पर फूलों की वर्षा की। तिरंगा यात्रा के दौरान शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरेली के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी गई। लोक नर्तको के दल द्वारा भी लोक-नृत्य प्रस्तुत किया गया। तिरंगा यात्रा में जगह-जगह बनाए गए स्वागत मंच से पूर्व सैनिकों, सामाजिक संगठनों, व्यापारिक संघ, जनजातीय समाज, स्व सहायता समूह की महिलाएं, युवा, बुजुर्गों और लाडली बहनों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। यात्रा में लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, नर्मदापुरम सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी तथा श्री राकेश शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी सम्मिलित हुए।






