गुलगांव वनपरिक्षेत्र की 10 हेक्टेयर वनभूमि अतिक्रमण से मुक्त, भारी पुलिस बल की मौजूदगी में वनविभाग की बड़ी कार्रवाई

नसीमखान
सांची,,नगर से चार किलोमीटर दूर गुलगांव वनपरिक्षेत्र की आरएफ बीट क्रमांक 343 में वर्षों से जारी अतिक्रमण के विरुद्ध वनविभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 10 हेक्टेयर वनभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। इस भूमि पर पिछले कई वर्षों से आठ अतिक्रमणकारी अवैध रूप से काबिज थे। विभाग द्वारा कई बार नोटिस दिए जाने के बावजूद रसूखदार अतिक्रमणकारियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं हो पाई थी।
हाल ही में विभाग में बड़े पैमाने पर अधिकारियों व कर्मचारियों का तबादला किया गया, जिसके बाद नवनियुक्त अधिकारियों ने त्वरित सख्त कदम उठाते हुए इस अतिक्रमण को हटाने की योजना बनाई। मुख्य वनसंरक्षक श्री राजेश खरे (भोपाल) एवं रायसेन वनमंडलाधिकारी श्रीमती प्रतिभा शुक्ला के निर्देशन तथा उपवनमंडल अधिकारी श्री सुधीर पटले के मार्गदर्शन में परिक्षेत्र अधिकारी रविकांत अमृते एवं पूर्व परिक्षेत्र अधिकारी प्रवेश पाटीदार के नेतृत्व में वनकर्मियों की टीम व भारी पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी मशीनों की सहायता से अतिक्रमण हटाया गया।
इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणजन भी मौके पर उपस्थित रहे। वन अधिनियम की धारा 80 (अ) के तहत कानूनी कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया गया। अधिकारियों ने बताया कि अतिक्रमण मुक्त कराई गई वनभूमि को सुरक्षित रखने के लिए उस पर गार्ड की नियुक्ति की जाएगी तथा गड्ढे खोदकर बड़े स्तर पर पौधरोपण किया जाएगा, जिससे भविष्य में दोबारा अतिक्रमण न हो सके।
गौरतलब है कि कुछ माह पूर्व अतिक्रमण क्षेत्र में एक तेंदुए की कटीले तार में फंसकर मौत हो गई थी, जिसके बाद अतिक्रमणकारी पर वन्यप्राणी संरक्षण कानून के तहत मामला दर्ज किया गया था। वनभूमि की इस कार्यवाही से न केवल वन क्षेत्र संरक्षित होगा, बल्कि वन्यप्राणियों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा सकेगी।
अधिकारियों ने यह भी संकेत दिए कि परिक्षेत्र में अन्य अतिक्रमण स्थलों को भी चिन्हित कर शीघ्र ही कार्रवाई की जाएगी।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    नसीमखान सांची माध्यमिक स्तर तक शिक्षा निःशुल्क, उच्च कक्षाओं में विभिन्न मदों के शुल्क से बढ़ी चर्चा; विद्यालय प्रबंधन ने दी सफाईसांची,,,नगर के सांदीपनि शासकीय विद्यालय में कक्षा 9 से…

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर सहित आसपास के क्षेत्र में लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से जनजीवन प्रभावित हो रहा था। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश