लोक निर्माण से लोक कल्याण‘‘पौधरोपण भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य देने का संकल्प है- विधायक डॉ चौधरी

नसीमखान
रायसेन स्थित विश्राम गृह परिसर में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम सम्पन्न

रायसेन,
रायसेन स्थित विश्राम गृह में लोक निर्माण विभाग द्वारा लोक निर्माण से लोक कल्याण थीम पर वृहद पौधरोपण महाअभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन, कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, सहायक कलेक्टर श्री कुलदीप पटेल, श्री राकेश शर्मा सहित अधिकारियों द्वारा पौधरोपण किया गया। लोक निर्माण विभाग अब निर्माण कार्यों के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और जल संसाधनों के स्थायी प्रबंधन की दिशा में प्रभावी प्रयास कर रहा है। इसी कड़ी में विभाग द्वारा 01 जुलाई 2025 को रायसेन सहित सम्पूर्ण प्रदेश में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इस अवसर पर विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में हरित मध्यप्रदेश बनाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। लोक निर्माण विभाग द्वारा आज पूरे प्रदेश में एक साथ एक लाख पौधों का रोपण किया गया है। इसी क्रम में यहां विश्राम गृह में भी आज पौधरोपण किया गया है जिसमें 100 से अधिक पौधे रोपित किए गए हैं और पूरे जिले में 1200 से अधिक पौधे रोपित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ पौधरोपण नहीं, बल्कि भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य देने का संकल्प है। जिसमें प्रत्येक वर्ग की, प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता जरूरी है।
विधायक डॉ चौधरी ने कहा कि पेड़ों का हमारे जीवन में अत्यधिक महत्व है। पौधेरोपण आज की आवश्यकता है। पौधरोपण न केवल पर्यावरण को सुरक्षित रखने के साथ ही जल संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि हम आज अधिक वृक्ष लगाएंगे, तो आने वाली पीढ़ी के लिए स्वच्छ जल और स्वस्थ पर्यावरण सुनिश्चित कर सकेंगे। विधायक डॉ चौधरी ने कहा कि पौधरोपण का उद्देश्य केवल पौधे रोपित करना ही नहीं है बल्कि पौधे की परिवार के सदस्य जैसी जिम्मेदारी समझते हुए देखभाल करना भी जरूरी है। जिससे कि पौधे वृक्ष का आकार ले सकें।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की परिकल्पना को साकार करने निरंतर पौधरोपण अभियान चलाए जा रहे हैं। समाज के हर व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए पौधरोपण करना चाहिए। स्वच्छ वायु, स्वच्छ वातावरण में वृक्षों का सबसे महत्वपूर्ण योगदान है। जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने संबोधित करते हुए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा पौधेरोपण हेतु किए जा रहे प्रयासों तथा जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत किए गए कार्यो के बारे में अवगत कराया। कार्यक्रम में श्री राकेश शर्मा ने भी संबोधित किया। लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री बीके सूत्रकार द्वारा जिले में लोक निर्माण से लोक कल्याण के अंतर्गत विभाग द्वारा वृहद पौधरोपण महाअभियान के तहत किए जा रहे पौधरोपण के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर श्री जमना सेन, श्री बृजेश चतुर्वेदी सहित अधिकारी भी उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    नसीमखान सांची माध्यमिक स्तर तक शिक्षा निःशुल्क, उच्च कक्षाओं में विभिन्न मदों के शुल्क से बढ़ी चर्चा; विद्यालय प्रबंधन ने दी सफाईसांची,,,नगर के सांदीपनि शासकीय विद्यालय में कक्षा 9 से…

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर सहित आसपास के क्षेत्र में लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से जनजीवन प्रभावित हो रहा था। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश