ग्राम कचनारिया और उचैर में जनजातीय वर्ग से मिला केन्द्रीय  दलजनजातीय वर्ग के लिए संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन तथा विकास कार्यों का लिया जायजा

नसीमखान

सांची,,
भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के कार्यों का जायजा लेने राष्ट्रीय मीडिया दल मध्यप्रदेश के दौरे पर है। इस दौरे के तहत दल ने 04 जुलाई को रायसेन जिले सांची जनपद के सहरिया जनजाति बहुल ग्राम कचनारिया और उचैर का भ्रमण किया। दल में शामिल दिल्ली से पीआईबी के उप संचालक श्री रामेश्वर नैयर, जनजातीय विभाग के श्री अनिकेत सिंह तथा दिल्ली से आए विभिन्न मीडिया संस्थानों के मीडियाकर्मियों द्वारा इन ग्रामों में जनजातीय वर्ग के लिए संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन तथा विकास कार्यो का जायजा लिया गया तथा जनजातीय वर्ग से भी संवाद कर योजनाओं का लाभ मिलने के बारे में जानकारी ली।
दल के सदस्यों द्वारा आंगनवाड़ी केन्द्र, पीएम जनमन योजना के हितग्राहियों के निर्मित पक्के आवासों, मोबाईल मेडिकल यूनिट वैन आदि का निरीक्षण किया। साथ ही जनजातीय वर्ग के ग्रामीणों से संवाद कर आयुष्मान कार्ड, संबल कार्ड, प्रतिमाह राशन मिलने, जाति प्रमाण पत्र बने होने, विद्युत कनेक्शन सहित शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलने के बारे में जानकारी ली। केन्द्रीय दल को ग्राम कचनारिया के हितग्राही हुकुम  रावत ने बताया की कच्चा मकान होने की वजह से बारिश के मौसम में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था लेकिन योजना अंतर्गत आज पक्का मकान बनकर तैयार हो गया है जिससे पूरा परिवार खुश है। वहीं तरन सिंह ने बताया की मेहनत मजदूरी करते थे और पूरा परिवार टूटे फूटे मकान में गुजर बसर कर रहे थे लेकिन योजना अंतर्गत आवास बनने से पूरा परिवार बिना परेशानी के निवास कर रहा है।
आदिम जाति कल्याण विभाग के जिला संयोजक चन्द्र प्रकाश सोनी ने बताया कि सांची विकासखंड में 17 पंचायत के 22 गांव का चयन प्रधानमंत्री जन मन योजना अंतर्गत किया गया था जिसमें सहरिया परिवार के  1713 सदस्य थे जिनमें 392 परिवार थे जिनको प्रधानमंत्री जन मन आवास योजना से लाभान्वित किया गया है। ग्राम कचनारिया में सहरिया समाज के 83 परिवार निवास करते है जिनके बच्चों के लिए आंगनबाड़ी है जहां बच्चों को शिक्षा के साथ साथ स्वास्थ्य का भी पूरा ख्याल रखा जा रहा है। वहीं महिलाओं को स्व सहायता समूह से जोड़ा गया है जिससे वो आर्थिक रूप से सशक्त हो सके। यह भ्रमण जनजातीय समुदायों की वास्तविक स्थिति को समझने और भविष्य की नीतियों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी जुटाने में सहायक होगा। इस अवसर पर जनजातीय कार्य विभाग के जिला संयोजक श्री सीपी सोनी, सांची जनपद सीईओ श्री एसएन पांसे, एनआरएलएम के डीपीएम श्री एम राजा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    नसीमखान सांची माध्यमिक स्तर तक शिक्षा निःशुल्क, उच्च कक्षाओं में विभिन्न मदों के शुल्क से बढ़ी चर्चा; विद्यालय प्रबंधन ने दी सफाईसांची,,,नगर के सांदीपनि शासकीय विद्यालय में कक्षा 9 से…

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर सहित आसपास के क्षेत्र में लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से जनजीवन प्रभावित हो रहा था। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश