जन सहयोग से राम वन पथगमन सीतामढ़ी धाम को मिलेगा भव्य स्वरूप – सांसद

शहडोल जयसिंहनगर
रिपोर्टर दीपक कुमार गर्ग

राम वन पथगमन सीतामढ़ी धाम के विकास से शहडोल जिले को मिलेगी नई पहचान – विधायक
सांसद एवं विधायक ने विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमि पूजन और लोकार्पण
शहडोल जनपद पंचायत जयसिंहनगर के ग्राम गंधिया में सांसद संसदीय क्षेत्र सीधी डॉ. राजेश मिश्र एवं ब्यौहारी विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री शरद कोल ने सीतामढ़ी राम पथ गमन को भव्य स्वरूप देने हेतु लोक परिसंपति प्रबंधन के तहत 25 लाख रुपए से निर्मित होने वाले भवन निर्माण कार्य एवं 15.78 लाख रुपए की लागत से पेयजल व्यवस्था और सोलर पैनल की स्थापना हेतु भूमिपूजन किया।

राम वन पथगमन सीतामढ़ी धाम में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने कहा कि राम वन पथ गमन सीतामढ़ी धाम पवित्र और अति महत्वपूर्ण स्थान है। यहां त्रेतायुग में भगवान श्री राम बनवास के दौरान विश्राम किया था, यह सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि अयोध्या, बनारस, काशी,उज्जैन आदि धामों को जन सहयोग से ही भव्य स्वरूप बनाया गया है। शहडोल जिले के राम वन पथगमन सीतामढ़ी धाम को भी जन सहयोग से भव्य स्वरूप बनाने का कार्य किया जाए। सरकार विकास के साथ विरासत को भी संरक्षित करने के कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि विज्ञान के इस युग में भी हमारा समाज अपनी जड़ों से जुड़ा हुआ है और अध्यात्म के महत्व को समझता है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक शरद कोल ने कहा कि राम वन पथगमन सीतामढ़ी धाम के विकसित होने से शहडोल जिले को एक नई पहचान मिलेगी। यह धाम गांव के नागरिकों के आस्था का प्रतीक है। उहोंने कहा कि श्रीराम जी के अवशेषों को संरक्षित किया जाएगा, जो अन्य जिलों, प्रदेशों से आने वाले श्रृद्धालुओं के लिए के लिए आस्था का केन्द्र होगा। उन्होंने कहा कि हमें पुरानी संस्कृतियों और परंपराओं को नहीं भूलना चाहिए। हमें आधुनिक युग एवं प्राचीन युग दोनों का समन्वय बनाकर विकास का मॉडल अपनाना होगा ।

कार्यकम को पूर्व अध्यक्ष महिला वित्त विकास निगम अमिता चपरा, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत जयसिंहनगर रक्षा सिंह ने भी संबोधित किया।

सांसद एवं विधायक ने ग्राम पंचायत गंधिया के आंगनवाड़ी भवन में 22 लाख रुपए की लागत से बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य एवं 19 लाख रुपए की लागत से प्राथमिक शाला मीठी में बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत प्रभा मिश्रा, अध्यक्ष जनपद पंचायत जयसिंहनगर मालती सिंह, अनु विभागीय अधिकारी राजस्व प्रगति वर्मा, सीईओ जनपद पंचायत शिवानी जैन,जनपद सदस्य मार्गेंद्र सिंह, ग्राम पंचायत सरपंच नीलकली कंवर सहित अन्य जन प्रतिनिधि,अधिकारी व ग्रामवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक विवेक पांडे ने किया।

  • editornaseem

    Related Posts

    गर्मी की दस्तक के साथ ही पानी संकट गहराया, 5 ट्यूबवेल बंद।19 में से 5 ट्यूबवेल ने छोड़ा साथ, जलस्तर गिरने से मटमैला पानी—प्रशासन की तैयारी पर उठे सवाल

    नसीमखान सांचीसांची,,,नगर में गर्मी की शुरुआत होते ही पेयजल संकट के संकेत नजर आने लगे हैं। नगर परिषद द्वारा जलप्रदाय के लिए लगाए गए 19 ट्यूबवेल में से 5 ट्यूबवेल…

    नगर परिषद का बजट सर्वसम्मति से पारित, विकास कार्यों पर रहेगा फोकस।सौंदर्यीकरण, सीसी रोड, पेयजल, स्वच्छता और बस स्टैंड निर्माण सहित कई प्रस्तावों को मिली मंजूरी

    नसीमखान सांचीसांची,,,नगर परिषद की बजट बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। बैठक में प्रस्तुत बजट में नगर के समग्र विकास को प्राथमिकता देते…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गर्मी की दस्तक के साथ ही पानी संकट गहराया, 5 ट्यूबवेल बंद।19 में से 5 ट्यूबवेल ने छोड़ा साथ, जलस्तर गिरने से मटमैला पानी—प्रशासन की तैयारी पर उठे सवाल

    गर्मी की दस्तक के साथ ही पानी संकट गहराया, 5 ट्यूबवेल बंद।19 में से 5 ट्यूबवेल ने छोड़ा साथ, जलस्तर गिरने से मटमैला पानी—प्रशासन की तैयारी पर उठे सवाल

    नगर परिषद का बजट सर्वसम्मति से पारित, विकास कार्यों पर रहेगा फोकस।सौंदर्यीकरण, सीसी रोड, पेयजल, स्वच्छता और बस स्टैंड निर्माण सहित कई प्रस्तावों को मिली मंजूरी

    नगर परिषद का बजट सर्वसम्मति से पारित, विकास कार्यों पर रहेगा फोकस।सौंदर्यीकरण, सीसी रोड, पेयजल, स्वच्छता और बस स्टैंड निर्माण सहित कई प्रस्तावों को मिली मंजूरी

    खेत में आग से तीन एकड़ गेहूं की फसल राख।मेहगांव में अग्निकांड, ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की तत्परता से बड़ा नुकसान टला।

    खेत में आग से तीन एकड़ गेहूं की फसल राख।मेहगांव में अग्निकांड, ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की तत्परता से बड़ा नुकसान टला।

    सिद्धेश्वरी माता मंदिर में धूमधाम से मनाया गया राम जन्मोत्सव।

    सिद्धेश्वरी माता मंदिर में धूमधाम से मनाया गया राम जन्मोत्सव।

    धर्ममय हुई सांची नगरी, नवरात्रि में मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड।सुबह से जलाभिषेक व पूजा-अर्चना का सिलसिला, प्रमुख मंदिरों में दिखा आस्था का उत्साह।

    धर्ममय हुई सांची नगरी, नवरात्रि में मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड।सुबह से जलाभिषेक व पूजा-अर्चना का सिलसिला, प्रमुख मंदिरों में दिखा आस्था का उत्साह।

    विशाल चुनरी यात्रा ग्राम बेल्दी में निकाली गई।

    विशाल चुनरी यात्रा ग्राम बेल्दी में निकाली गई।