सीएम हेल्पलाईन का समयावधि में अंतिम और संतुष्टिपूर्ण निराकरण कराएं- कलेक्टर श्री विश्वकर्मा

नसीमखान
टीएल बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने की सीएम हेल्पलाईन, विभागीय गतिविधियों और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

रायसेन,
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित टीएल बैठक में कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा सीएम हेल्पलाईन, विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति तथा गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने विभागवार सीएम हेल्पलाईन शिकायतों तथा निराकरण विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि सीएम हेल्पलाईन नागरिकों की समस्याओं के निराकरण का महत्वपूर्ण माध्यम है। अधिकारी पूरी गंभीरता के साथ शिकायतों का समयावधि में अंतिम और संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित कराएं।
बैठक में सीएम हेल्पलाईन शिकायतों की विभागवार समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जल संसाधन विभाग और कृषि विभाग के अधिकारियों को शिकायतों के निराकरण की गति धीमी होने पर कार्य प्रणाली में सुधार लाते हुए आगामी एक सप्ताह में शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने नॉन अटेन्डेन्ट और लेवल जम्प होने वाली शिकायतों की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि कोई भी शिकायत नॉन अटेन्डेन्ट ना रहे। समीक्षा के दौरान 100 दिवस से अधिक समयावधि की शिकायतों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने कहा कि एक सप्ताह में शिकायतों में कमी आई है, लेकिन और अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है।
कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी को स्कूलों का निरीक्षण करने के निर्देश देते हुए कहा कि शासकीय विद्यालय समय पर खुले तथा निर्धारित समय के बाद ही बंद हों! यह सुनिश्चित कराएं। सभी एसडीएम को भी अपने अनुभाग में स्कूलों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने सीएमएचओ तथा सिविल सर्जन को भी निर्देशित किया कि शासकीय अस्पतालों में ड्यूटी पर चिकित्सक उपलब्ध रहें तथा इलाज हेतु आने वाले मरीजों का परेशानी ना हो।
बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने राजस्व विभाग की समीक्षा के दौरान कहा कि राजस्व प्रकरणों के निराकरण में रायसेन जिला अभी प्रदेश में चौथे स्थान पर है। जिले में बेगमगंज अनुभाग में राजस्व प्रकरणों के निराकरण का प्रतिशत 79.86 प्रतिशत है जो कि जिले में सर्वाधिक है। गौहरगंज अनुभाग में 78.19 प्रतिशत और बरेली अनुभाग में 78.10 प्रतिशत राजस्व प्रकरणों का निराकरण हुआ है। गैरतगंज अनुभाग 77 प्रतिशत राजस्व शिकायतों के निराकरण के साथ जिले में अंतिम स्थान पर है। सभी एसडीएम और राजस्व अधिकारी और अधिक मेहनत करें तथा 04 अगस्त तक 85 प्रतिशत से अधिक प्रकरणों का निराकरण कराएं। उन्होंने धारणा अधिकार के प्रकरणों तथा फार्मर रजिस्ट्री के कार्य में गति लाने के निर्देश दिए।
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की प्रगति की जानकारी लेते हुए कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हितग्राहियों को समय पर किस्त वितरित की जाएं और हितग्राही राशि का उपयोग आवास निर्माण के लिए ही करें, यह सुनिश्चित कराएं। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में बनाए जा रहे सामुदायिक स्वच्छता परिसरों की प्रगति की जानकारी लेते हुए कहा कि अपूर्ण सामुदायिक स्वचछता परिसरों को शीघ्र पूर्ण कराया जाए। सभी जनपद सीईओ को ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर विकास और निर्माण कार्यो का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए। इसी प्रकार अटल पंचायत भवनों के निर्माण की प्रगति की भी समीक्षा की गई।
बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने जिले में समर्थन मूल्य पर मूंग उपार्जन कार्य की समीक्षा करते हुए केन्द्रों पर समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने और उपार्जन नीति अनुसार ही कार्य सम्पन्न कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने जिले में उर्वरकों के स्टॉक, किसानों को वितरण तथा निजी उर्वरक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर सैम्पल लेने और जांच रिपोर्ट के बारे में जानकारी ली। बैठक में बताया गया कि जिले में उर्वरक विक्रय प्रतिष्ठानों से 119 सैम्पल लेकर जांच हेतु भेजे गए हैं। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा द्वारा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, आदिम जाति कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, श्रम विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, अन्य पिछड़ा वर्ग, सहकारिता सहित विभिन्न विभागों की गतिविधियों और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, डिप्टी कलेक्टर्स तथा विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे। अनुभागों से एसडीएम, जनपद सीईओ, सीएमओ तथा अन्य अधिकारी वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से बैठक में वर्चुअली उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    गर्मी की दस्तक के साथ ही पानी संकट गहराया, 5 ट्यूबवेल बंद।19 में से 5 ट्यूबवेल ने छोड़ा साथ, जलस्तर गिरने से मटमैला पानी—प्रशासन की तैयारी पर उठे सवाल

    नसीमखान सांचीसांची,,,नगर में गर्मी की शुरुआत होते ही पेयजल संकट के संकेत नजर आने लगे हैं। नगर परिषद द्वारा जलप्रदाय के लिए लगाए गए 19 ट्यूबवेल में से 5 ट्यूबवेल…

    नगर परिषद का बजट सर्वसम्मति से पारित, विकास कार्यों पर रहेगा फोकस।सौंदर्यीकरण, सीसी रोड, पेयजल, स्वच्छता और बस स्टैंड निर्माण सहित कई प्रस्तावों को मिली मंजूरी

    नसीमखान सांचीसांची,,,नगर परिषद की बजट बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। बैठक में प्रस्तुत बजट में नगर के समग्र विकास को प्राथमिकता देते…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गर्मी की दस्तक के साथ ही पानी संकट गहराया, 5 ट्यूबवेल बंद।19 में से 5 ट्यूबवेल ने छोड़ा साथ, जलस्तर गिरने से मटमैला पानी—प्रशासन की तैयारी पर उठे सवाल

    गर्मी की दस्तक के साथ ही पानी संकट गहराया, 5 ट्यूबवेल बंद।19 में से 5 ट्यूबवेल ने छोड़ा साथ, जलस्तर गिरने से मटमैला पानी—प्रशासन की तैयारी पर उठे सवाल

    नगर परिषद का बजट सर्वसम्मति से पारित, विकास कार्यों पर रहेगा फोकस।सौंदर्यीकरण, सीसी रोड, पेयजल, स्वच्छता और बस स्टैंड निर्माण सहित कई प्रस्तावों को मिली मंजूरी

    नगर परिषद का बजट सर्वसम्मति से पारित, विकास कार्यों पर रहेगा फोकस।सौंदर्यीकरण, सीसी रोड, पेयजल, स्वच्छता और बस स्टैंड निर्माण सहित कई प्रस्तावों को मिली मंजूरी

    खेत में आग से तीन एकड़ गेहूं की फसल राख।मेहगांव में अग्निकांड, ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की तत्परता से बड़ा नुकसान टला।

    खेत में आग से तीन एकड़ गेहूं की फसल राख।मेहगांव में अग्निकांड, ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की तत्परता से बड़ा नुकसान टला।

    सिद्धेश्वरी माता मंदिर में धूमधाम से मनाया गया राम जन्मोत्सव।

    सिद्धेश्वरी माता मंदिर में धूमधाम से मनाया गया राम जन्मोत्सव।

    धर्ममय हुई सांची नगरी, नवरात्रि में मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड।सुबह से जलाभिषेक व पूजा-अर्चना का सिलसिला, प्रमुख मंदिरों में दिखा आस्था का उत्साह।

    धर्ममय हुई सांची नगरी, नवरात्रि में मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड।सुबह से जलाभिषेक व पूजा-अर्चना का सिलसिला, प्रमुख मंदिरों में दिखा आस्था का उत्साह।

    विशाल चुनरी यात्रा ग्राम बेल्दी में निकाली गई।

    विशाल चुनरी यात्रा ग्राम बेल्दी में निकाली गई।