नशे से दूरी – है जरूरी‘‘नशामुक्ति के प्रति जनजागरूकता लाने कलेक्टर और एसपी ने हस्ताक्षर अभियान का किया शुभारंभ

नसीमखान
नशामुक्त समाज बनाने क्षमता के अनुरूप हर संभव प्रयास करने की ली शपथ

रायसेन,
मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा 15 जुलाई से 30 जुलाई तक चलाए जाने वाले वृहद जन-जागरूकता अभियान ‘‘नशे से दूरी – है जरूरी‘‘ के तहत शुक्रवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में हस्ताक्षर अभियान का कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा और पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पाण्डे द्वारा हस्ताक्षर का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने कहा कि नशीले पदार्थो का सेवन करने से ना केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य की हानि होती है, बल्कि आर्थिक और सामाजिक हानि भी होती है। नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए शासन द्वारा जनजागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। जनजागरूकता अभियान से समाज में नशामुक्ति के प्रति सकारात्मक वातावरण निर्मित होता है तथा नागरिक भी नशे का त्याग करने के लिए प्रेरित होते हैं।
पुलिस अधीक्षक श्री पंकज कुमार पाण्डे ने अभियान के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 30 जुलाई तक चलाए जाने वाले इस अभियान का उद्देश्य किशोरों और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना, उन्हें इस लत से दूर रखना और जो लोग पहले से नशे की गिरफ्त में हैं, उन्हें उचित परामर्श और सहयोग प्रदान कर पुनर्वास की दिशा में मार्गदर्शन देना है। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत सम्पूर्ण जिले में नशामुक्ति के लिए जनजागरूकता लाने विभिन्न जागरूकता गतिविधियां, कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
हस्ताक्षर अभियान में कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री पंकज कुमार पांडे, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, सहायक कलेक्टर श्री कुलदीप पटेल, अपर कलेक्टर श्रीमती श्वेता पवार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा नशे से दूरी-है जरूरी अभियान के फ्लैक्स पर हस्ताक्षर कर सहभागिता की गई। साथ ही सभी अधिकारियों-कर्मचारियों ने नशे से दूर रहने और समाज को नशा मुक्त बनाने क्षमता के अनुरूप हर संभव प्रयास करने की शपथ भी ली।

  • editornaseem

    Related Posts

    गर्मी की दस्तक के साथ ही पानी संकट गहराया, 5 ट्यूबवेल बंद।19 में से 5 ट्यूबवेल ने छोड़ा साथ, जलस्तर गिरने से मटमैला पानी—प्रशासन की तैयारी पर उठे सवाल

    नसीमखान सांचीसांची,,,नगर में गर्मी की शुरुआत होते ही पेयजल संकट के संकेत नजर आने लगे हैं। नगर परिषद द्वारा जलप्रदाय के लिए लगाए गए 19 ट्यूबवेल में से 5 ट्यूबवेल…

    नगर परिषद का बजट सर्वसम्मति से पारित, विकास कार्यों पर रहेगा फोकस।सौंदर्यीकरण, सीसी रोड, पेयजल, स्वच्छता और बस स्टैंड निर्माण सहित कई प्रस्तावों को मिली मंजूरी

    नसीमखान सांचीसांची,,,नगर परिषद की बजट बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। बैठक में प्रस्तुत बजट में नगर के समग्र विकास को प्राथमिकता देते…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गर्मी की दस्तक के साथ ही पानी संकट गहराया, 5 ट्यूबवेल बंद।19 में से 5 ट्यूबवेल ने छोड़ा साथ, जलस्तर गिरने से मटमैला पानी—प्रशासन की तैयारी पर उठे सवाल

    गर्मी की दस्तक के साथ ही पानी संकट गहराया, 5 ट्यूबवेल बंद।19 में से 5 ट्यूबवेल ने छोड़ा साथ, जलस्तर गिरने से मटमैला पानी—प्रशासन की तैयारी पर उठे सवाल

    नगर परिषद का बजट सर्वसम्मति से पारित, विकास कार्यों पर रहेगा फोकस।सौंदर्यीकरण, सीसी रोड, पेयजल, स्वच्छता और बस स्टैंड निर्माण सहित कई प्रस्तावों को मिली मंजूरी

    नगर परिषद का बजट सर्वसम्मति से पारित, विकास कार्यों पर रहेगा फोकस।सौंदर्यीकरण, सीसी रोड, पेयजल, स्वच्छता और बस स्टैंड निर्माण सहित कई प्रस्तावों को मिली मंजूरी

    खेत में आग से तीन एकड़ गेहूं की फसल राख।मेहगांव में अग्निकांड, ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की तत्परता से बड़ा नुकसान टला।

    खेत में आग से तीन एकड़ गेहूं की फसल राख।मेहगांव में अग्निकांड, ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की तत्परता से बड़ा नुकसान टला।

    सिद्धेश्वरी माता मंदिर में धूमधाम से मनाया गया राम जन्मोत्सव।

    सिद्धेश्वरी माता मंदिर में धूमधाम से मनाया गया राम जन्मोत्सव।

    धर्ममय हुई सांची नगरी, नवरात्रि में मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड।सुबह से जलाभिषेक व पूजा-अर्चना का सिलसिला, प्रमुख मंदिरों में दिखा आस्था का उत्साह।

    धर्ममय हुई सांची नगरी, नवरात्रि में मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड।सुबह से जलाभिषेक व पूजा-अर्चना का सिलसिला, प्रमुख मंदिरों में दिखा आस्था का उत्साह।

    विशाल चुनरी यात्रा ग्राम बेल्दी में निकाली गई।

    विशाल चुनरी यात्रा ग्राम बेल्दी में निकाली गई।